Himachal Govt
Unaजेन-जी के बीच छाए मुख्यमंत्री सुक्खू, युवाओं ने सराहा सहज अंदाज

जेन-जी के बीच छाए मुख्यमंत्री सुक्खू, युवाओं ने सराहा सहज अंदाज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना: ऊना में आयोजित एंटी-चिट्टा वॉकथॉन के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू युवाओं और जेन-जी के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। मुख्यमंत्री ने न केवल युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर वॉकथॉन में हिस्सा लिया, बल्कि उनके बीच घुल-मिलकर संवाद भी किया और उनके साथ सेल्फी खिंचवाई। वॉकथॉन के दौरान मुख्यमंत्री काफी देर तक बच्चों और युवाओं के बीच रहे। उन्होंने उनसे बातचीत की, उनकी बातें सुनीं और नशे के खिलाफ इस मुहिम में उनकी भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री का सहज और आत्मीय व्यवहार युवाओं को खासा पसंद आया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि चिट्टे के खिलाफ लड़ाई में जेन-जी और युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं के सहयोग के बिना चिट्टे के बढ़ते खतरे को रोकना संभव नहीं है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने दोस्तों और साथियों को नशे के दलदल में जाने से रोकें और उन्हें इससे बाहर निकालने में मदद करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। वॉकथॉन के दौरान मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर युवा और बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री के साथ बातचीत और सेल्फी लेने के लिए युवाओं में खासा उत्साह दिखा। युवाओं ने मुख्यमंत्री के सहज व्यवहार और उनके साथ घुल-मिलकर चलने के अंदाज की सराहना की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

हरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में आई तेजी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रगति...

iPhone को लेकर पोते ने किया दादी-बुआ पर हमला, देखें वीडियो

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में iPhone और...

ट्रेनों के संचालन में बदलाव, कई हुई रद्द, देखे वीडियो

पंचकूलाः कालका-शिमला रेल सेक्शन पर बारिश के कारण क्षतिग्रस्त...

हरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में आई तेजी

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रगति और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की उच्चस्तरीय बैठक में राज्य की...

Punjab News: ED की Raid पर डॉ. बलबीर सिंह का केंद्र पर निशाना, चुनाव से पहले पहुंचती एजेंसियां, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने पटियाला में ईडी की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर...

iPhone को लेकर पोते ने किया दादी-बुआ पर हमला, देखें वीडियो

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में iPhone और 3 लाख रुपये की मांग को लेकर बुजुर्ग दादी और...

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले T-20 मैच में छाए Jos Buttlar, रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

खेल : इंग्लैंड क्रिकेट में लंबे समय से जोस बटलर छाए हुए हैं। अपने बल्ले से क्रिकेटर ने लाखों...