Girl in a jacket
HomeHimachalमाता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की आयोजन तिथियों में बदलाव

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की आयोजन तिथियों में बदलाव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

26 से 28 सितंबर तक होगा महोत्सव का आयोजन

ऊना/ सुशील पंडित :
ऊना जिले में पहली बार आयोजित किए जा रहे माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की आयोजन तिथियों में बदलाव किया गया है। अब यह भव्य महोत्सव इस महीने 26 से 28 सितंबर तक मनाया जाएगा। पहले इसे 14 से 16 सितंबर के बीच आयोजित करने की योजना बनाई गई थी, जिसमें अब परिवर्तन किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने यह जानकारी दी।

उपायुक्त ने कहा कि यह महोत्सव आस्था, संस्कृति, और समृद्धि का एक भव्य संगम होगा, जो हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा । इस महोत्सव में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याएं, खेल प्रतियोगिताएं, और अन्य गतिविधियां हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करेंगी।

उन्होंने कहा कि ऊना जिला प्रशासन महोत्सव के सफलतम आयोजन की सभी तैयारियों में पूरी प्रतिबद्धता से जुटा हुआ है, ताकि यह आयोजन हर आगंतुक के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव और प्रदेश के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित हो सके। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस महोत्सव के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नए आयाम देने के साथ साथ यह आर्थिक और सामाजिक प्रगति का भी संवाहक बने।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -