नई दिल्लीः ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मिले-जुले संकेतों के बीच आज, 5 मई को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 320.20 अंक (0.41%) गिरकर 76,949.20 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 98.30 अंक (0.41%) की गिरावट के साथ 24,021.00 के स्तर पर कारोबार करता देखा गया. बाजार खुलने के समय निफ्टी 23,950 के निचले स्तर के आसपास बना हुआ था। स्ट्रेट ऑफ होमुर्ज को लेकर हालात फिर बिगड़ते नजर आ रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच टकराव बढ़ने से ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ गई है। यह इलाका दुनिया के लिए तेल सप्लाई का अहम रास्ता है, इसलिए यहां तनाव बढ़ने का सीधा असर शेयर बाजार पर पड़ता है।
आज के कारोबार में निफ्टी ऑटो, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इन्फ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल और मेटल सेक्टर्स में भारी बिकवाली देखी गई. Nifty Auto, Nifty Private Bank, Nifty PSU Bank, Nifty Metal जैसे इंडेक्स करीब 0.7% तक गिरावट के साथ टॉप लूजर्स थे। हालांकि, Nifty IT और Nifty FMCG में हल्की मजबूती देखने को मिली। निफ्टी आईटी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी एनर्जी गेनर्स थे। सेंसेक्स पर लिस्टेड शेयरों में इन्फोसिस, टीसीएस, आईटीसी, एचयूएल, टेक महिंद्रा और टाइटन गेनर्स थे। मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, ट्रेंट, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, इंडिगो और एचटीएल टेक लूजर्स थे।
