Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: महंगाई को लेकर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस ने पूतला फूंककर...

Jalandhar News: महंगाई को लेकर केंद्र के खिलाफ कांग्रेस ने पूतला फूंककर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ऐसे में आज कांग्रेस नेता राजिंदर बेरी की अगुवाई में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए मोदी सरकार का नारा लगाया। दरअसल, कर्मिशयल सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया गया और मोदी सरकार का पुतला फूंका गया।

मीडिया से बात करते हुए बेरी ने कहाकि एक हजार रुपए कर्मिशयल सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई है। इससे महंगाई पर काफी असर पड़ेगा। बेरी ने कहाकि यूपीए सहित अन्य सरकारें देश में आई है, लेकिन तब 20 से 50 रुपए तक सिलेंडर की कीमतों में बढ़ौतरी होती थी। एक हजार रुपए कीमतें कभी नहीं बढ़ाई गई। यह अडानी और अंबानी को फायदा देने के लिए कीमतों में बढ़ौतरी की गई है। आज दिहाड़ीदार और छोटे ढाबे वाले लोगों पर बढ़ती कीमतों को लेकर असर दिखाई देगा।

मनमोहन सिंह की सरकार के दौरान क्रूड ऑयल की कीमते 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी, लेकिन उस दौरान भी सिलेंडर की कीमतों में इतनी बढ़ौतरी नहीं हुई थी। लेकिन अब क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद सिलेंडर के दामों में बढ़ौतरी की जा रही है। बेरी ने कहाकि कांग्रेस सरकार के समय में भाजपा द्वारा सिलेंडर की मामूली बढ़ौतरी को लेकर प्रदर्शन किया गया था, लेकिन अब कोई इस पर बात नहीं करता। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 2 कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की जनता को नुकसान पहुंचा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -