Girl in a jacket
HomeHimachal50 रुपये को लेकर पंप कर्मियों ने बेरहमी से पीटा युवक, वीडियो...

50 रुपये को लेकर पंप कर्मियों ने बेरहमी से पीटा युवक, वीडियो वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना: हिमाचल प्रदेश में ऊना औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी स्थित एक पेट्रोल पंप पर मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक को पंप कर्मचारियों ने निर्ममता से पीटा है। बताया जा रहा है बाइक में तेल भरवाने के बाद ऑनलाइन पेमेंट न होने पर पंप कर्मियों ने युवक की पिटाई कर दी। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक यूसुफ निवासी वार्ड नंबर-2 टाहलीवाल रात बाथड़ी की ओर से टाहलीवाल लौट रहा था, इसी दौरान वह बाइक में तेल भरवाने के लिए एक पेट्रोल पंप पर रुका और 50 रुपये का पेट्रोल डलवाया। बताया जा रहा है कि भुगतान करते समय उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। युवक ने वहां मौजूद कर्मचारियों से मोबाइल चार्ज करने की बात कही, ताकि वह गूगल पे के माध्यम से भुगतान कर सके।

पीड़ित के अनुसार इतनी सी बात पर पेट्रोल पंप के कर्मचारी भड़क उठे और उसे जबरन पंप के कमरे में ले जाकर डंडों और लोहे के प्लास से बेरहमी से पीटा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक पर लगातार हमला किया जा रहा है, जो बेहद अमानवीय है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -