Girl in a jacket
HomeNationalपत्नी के मायके जाने से नाराज पति 120 फीट ऊंचे टावर पर...

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोरबाः जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, पत्नी के मायके जाने से नाराज पति करीब 120 फीट ऊंचे हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया और सुसाइड करने की धमकी देने लगा। करीब ढाई घंटे तक पति का हाईवोल्टेज ड्रामा चला जिसके बाद पत्नी के घर लौटने की हामी भरने के बाद ही वह नीचे उतरा।

जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति का नाम मुकेश सांडे (34) है, जोकि पत्नी के साथ ग्राम करमंदी में रहता है। पत्नी का आरोप है कि पति शराब पीकर मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह मायके बुंदेली चली गई थी। वहीं अब इस ड्रामें का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, मुकेश मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी है। दो-तीन पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी, मुकेश ने उसे मनाने की कई कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इससे परेशान होकर सोमवार शाम करीब 5 बजे मुकेश नशे की हालत में हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ गया।

उसे चढ़ते देख ग्रामीणों ने आवाज लगाकर नीचे उतरने को कहा, लेकिन ग्रामीणों की एक न सुनी। टावर के टॉप पर बैठकर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसने शर्त रखी कि अगर पत्नी घर लौटने को तैयार होगी, तभी वह नीचे आएगा, वरना करंट वाले तार को छूकर जान दे देगा। इसके बाद ग्रामीणों फौरन मामले की सूचना पुलिस की दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नवीन पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ऊंचाई ज्यादा होने के कारण मुकेश तक आवाज नहीं पहुंच पा रही थी, इसलिए पुलिस ने मोबाइल पर उससे कॉन्टैक्ट किया।

शुरुआत में मुकेश बात करने को तैयार नहीं था और बार-बार तार छूने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने भीड़ को हटाकर मुकेश से बात की। उसने दोहराया कि पत्नी के घर आने पर ही वह नीचे उतरेगा, जिसके बाद थाना प्रभारी ने मुकेश की पत्नी से बात की। पत्नी ने विवाद न करने की शर्त पर घर लौटने की हामी भर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकेश तो समझाया, फिर वह धीरे-धीरे टावर से नीचे उतरा। पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया, क्योंकि उसकी सांसें फूल गई थीं। दो बोतल पानी पीने के बाद उसे कुछ राहत मिली।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -