Girl in a jacket
HomeHimachalस्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
विद्यार्थियों में मानसिक और भावनात्मक विकास को बढ़ावा देने पर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के तत्वावधान में क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘स्कूली बच्चों में मानसिक दृढ़ता और अच्छा स्वास्थ्य’ रहा। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को लेकर शिक्षकों को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षकों के रूप में  स्नेह लता तथा  राकेश कुमार मौजूद रहे। स्कूल के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा के नेतृत्व में दोनों प्रशिक्षकों का स्वागत किया गया। दोनों प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को विद्यार्थियों में बढ़ते मानसिक दबाव, तनाव प्रबंधन, व्यवहारिक चुनौतियों तथा भावनात्मक सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि शिक्षक केवल शिक्षण तक सीमित न रहकर विद्यार्थियों के मानसिक और भावनात्मक विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रशिक्षकों ने सत्रों के दौरान बताया कि विद्यालयों में सकारात्मक संवाद, संवेदनशील व्यवहार और सहयोगात्मक वातावरण तैयार कर विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही शिक्षकों को यह भी बताया गया कि विद्यार्थियों में तनाव, चिंता या व्यवहारिक बदलाव के संकेतों को समय रहते पहचानकर उचित मार्गदर्शन और परामर्श उपलब्ध कराना कितना आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान संवादात्मक गतिविधियों, उदाहरणों और चर्चा के माध्यम से शिक्षकों को छात्र हित में आधुनिक परामर्श आधारित दृष्टिकोण से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में इस बात पर बल दिया गया कि मानसिक स्वास्थ्य और वेलनेस को शिक्षा व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। विद्यालय के प्रबंध निदेशक धीरज शर्मा ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए उपयोगी बताया।

उन्होंने प्रशिक्षण को ज्ञानवर्धक और व्यवहारिक बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर अदिति शर्मा, पूजा शर्मा, आंचल जोशी, अलका ठाकुर, आंचल, आंचल शर्मा, अंजलि चंदेल, प्रिया सैनी, अंजू शर्मा ,आरती शर्मा, आशा देवी, दीपिका सिंह राणा, बबीता कुमारी, डिंपल, दीक्षा ठाकुर, ज्योति जसवाल,कल्पना रानी, मनदीप कौर, कुशल, महिका, पूनम शर्मा, मनदीप कुमारी, ईशा पाठक, मनप्रीत कौर, मनप्रीत कौर सैनी ,मीनू शर्मा, नीलम कुमारी, नेहा, वैशाली, निशा रानी, प्रदीप कौर, सुषमा देवी, पूजा कुमारी, पूजा कुमारी, शिल्पा धंजल, प्रीति, प्रेरणा दत्ता ,प्रियंका देवी, राज रानी, राजीव शर्मा, रेनू शर्मा, रेणुका मेहरा, रुचि शर्मा ,संजू कुमारी, सरिता रानी, सविता, शालिनी कलसी, शिखा, शिखा शर्मा, सविता शर्मा, शिवानी, रीतिका, सोनम चंदेल, सोनिया, रितु ठाकुर, सुजाता कुमारी, सुनीता देवी ,उपेंद्र चंदेल उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -