जालंधर: कपूरथला रोड सर्जिकल कांप्लेक्स के पास स्थित एक फैक्टरी में सुबह तड़के अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग भड़क गई, जिसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग लगने की सूचना मिलने पर फैक्टरी मालिक व आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पिछले दो घंटों से आग पर काबू पाने में जुटी हुई है।
इस मामले में मालिकों ने अभी तक बयान नहीं दिया है। फैक्टरी के अंदर सर्जिकल का सामान बनाए जाने की चर्चा है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी नुकसान का कोई आकलन नहीं हुआ है। आग से अभी किसी जानी नुकसान की भी सूचना नहीं है।
