लुधियाना: जिले में स्थित गांधी ब्रदर्स लॉटरी की दुकान से बैशाखी बंपर लॉटरी में 6 करोड़ रुपये का इनाम निकला है। जैसे ही यह खबर सामने आई, दुकान मालिक और आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। दुकान पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और मौके पर मौजूद लोगों में लड्डू बांटकर खुशी सांझा की गई।
दुकान मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दुकान घंटा घर के पास स्थित है, जो 55 नंबर शॉप है। उन्होंने बताया कि बैशाखी बंपर लॉटरी का टिकट नंबर 520729 है, जिस पर 6 करोड़ रुपये का इनाम निकला है।
उन्होंने अपील की है कि जिस भी व्यक्ति के पास यह टिकट हो, वह जल्द से जल्द अपनी पहचान और टिकट के साथ दुकान पर संपर्क करे ताकि आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
फिलहाल, इस बड़ी जीत को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग भाग्यशाली विजेता के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
