पंचकूला: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट में 400 साधुओं की नसबंदी मामले में गवाही को लेकर सुनवाई हुई है। इस मामले में सीबीआई कोर्ट के द्वारा दूसरे गवाह को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गवाही देने की अनुमति दी है। यह गवाह मौजूदा समय में अमेरिका रह रहा है। कोर्ट ने पहले न्यूयॉर्क में मौजूद पहले गवाह की वर्चुअल गवाही की तकनीकी जांच की थी। यह जांच सफल रही। इसके बाद अभियोजन पक्ष ने दूसरे गवाह को भी इसी जरिए से पेश करने की मांग की थी।
बचाव पक्ष की ओर से कोई आपत्ति नहीं आने पर अदालत ने अनुमति दी है। अमेरिका में बैठे दूसरे गवाह की अब वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गवाही होने वाली है। इस मामले में अगली सुनवाई 15 और 16 को होगी। सीबीआई कोर्ट में डेरा सच्चा सौदा के 400 अन्यायों को जबरन नसबंदी करने का आरोप था। सीबीआई ने यह केस 7 जनवरी 2015 को दर्ज किया था।
