HomeHaryanaमामूली कहासुनी को लेकर पत्नी ने पति का रेता गला, मौत

मामूली कहासुनी को लेकर पत्नी ने पति का रेता गला, मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महेंद्रगढ़ः महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में पत्नी द्वारा पति की हत्या का मामला सामने आया है। मौके से महिला हत्या को अंजाम देकर फरार बताई जा रही है। मृतक के पिता ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गांव सुरानी निवासी रामकुमार ने बताया कि उसके (31) पुत्र शशिकांत की दूसरी शादी वर्ष 2023 में गुरुग्राम जिले के गांव मऊ लोकरी निवासी सरस्वती के साथ हुई थी। सरस्वती का भी यह दूसरा विवाह था। दंपती का एक लगभग दो वर्षीय पुत्र भी है।

रामकुमार के अनुसार बीते कल शशिकांत बाहर से घर लौटा था। उस समय उसकी पत्नी सरस्वती ने उसे खाना परोसा और अपने कमरे में चली गई। इसके बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। उसने अपने पुत्र को नहाकर आराम करने की सलाह दी और स्वयं खाना खाने बैठ गया। कुछ देर बाद दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगा।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह कमरे के दरवाजे पर पहुंचा तो उसने देखा कि सरस्वती चाकू फेंककर घर से बाहर भाग गई। कमरे में शशिकांत गर्दन पर हाथ रखे बैठा था। जब वह सहायता के लिए बाहर गया और वापस लौटा तो शशिकांत फर्श पर पड़ा था तथा काफी खून बह चुका था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप मौके पर पहुंचे और डायल-112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद सदर थाना नारनौल के प्रभारी धर्मबीर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर के कमरे में शशिकांत का शव खून से लथपथ हालत में बरामद किया। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने आरोपित महिला की तलाश शुरू कर दी है।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -