Himachal Govt

Himachal Govt
MohaliPunjab बंद का ऐलान, 21 तारीख को इतने बजे तक का किया...

Punjab बंद का ऐलान, 21 तारीख को इतने बजे तक का किया आह्वान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः कौमी इंसाफ़ मोर्चा ने 21 अगस्त को ‘पंजाब बंद’ का आह्वान किया है। ऐसे में भाई जगतार सिंह हवारा के पिता बापू गुरचरण सिंह ने जनता से शांतिपूर्ण ढंग से इस बंद का पालन करने की अपील की है। आज प्रेस वार्ता के दौरान कहा गया कि 21 अगस्त को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पंजाब बंद रहेगा। किसान नेता ने कहा कि वह 14 नंवबर को उनके द्वारा दिल्ली इंसाफ मार्च में पैरोल को लेकर मांग रखी गई थी। इस दौरान उन्हें एक माह का समय प्रशासन द्वारा मांगा गया था, लेकिन इस बात को 10 माह बीत गए और उन्हें इंसाफ नहीं मिला।

जिसके बाद अब मजबूर होकर उनके द्वारा पंजाब बंद का ऐलान किया गया। ऐसे में लोगों को परेशानी ना हो उसको ध्यान में रखते हुए दोपहर तक पंजाब बंद का ऐलान किया गया ताकि किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े। इस दौरान ट्रेनें बंद करने के लिए केंद्र से अपील की गई है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रेनें चलाई गई तो नेताओं द्वारा रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। हालांकि इमरजेंसी सेवाओं के लिए कोई पाबंदी नहीं है। वहीं कौमी इंसाफ मोर्चा के 34 लोगों पर पर्चा दर्ज किए जाने को रद्द करने की मांग की गई और 17 गिरफ्तार किए गए नौजवानों को रिहा करने की अपील की गई।

कौमी इंसाफ़ मोर्चा ने सभी से ‘पंजाब बंद’ का समर्थन करने की अपील की है। दरअसल, मोर्चे की प्रमुख मांगों में सजा पूरी कर चुके सिख बंदियों की रिहाई तथा पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड में दोषी जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिए जाने की मांग शामिल है। मोर्चे के इस आह्वान को किसान और कर्मचारी संगठनों के अलावा कई शिक्षक संगठनों तथा स्थानीय निकायों की ओर से भी समर्थन दिए जाने की बात सामने आई है। बंद को लेकर विभिन्न संगठनों की सक्रियता से 21 अगस्त को पंजाब में इसका व्यापक असर देखने को मिल सकता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

बड़ा हादसाः CNG Pump पर हुआ ब्लास्ट, एक की मौत, 5 झुलसे, देखें वीडियो

नई दिल्लीः मुंडका के टिकरी कलां इलाके में सीएनजी...

बारिश का कहरः इस जगहों पर धंसे सड़क के हिस्से, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी बारिश को...

21 को गुरुग्राम में Zen-Z Entrepreneurs के साथ CM Saini करेंगे सीधा संवाद

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कार्यक्रम में न की जाए...

World Mosquito Day: मानसून के बुखार के मौसम में पंजाब के मरीजों तक कैशलेस उपचार पहुंचाकर मददगार बनी ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’

चंडीगढ़: मानसून के दौरान मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने के साथ ही पंजाब डेंगू, मलेरिया और...

बड़ा हादसाः CNG Pump पर हुआ ब्लास्ट, एक की मौत, 5 झुलसे, देखें वीडियो

नई दिल्लीः मुंडका के टिकरी कलां इलाके में सीएनजी पंप पर ब्लास्ट हो गया। इस भीषण हादसे में एक...

बारिश का कहरः इस जगहों पर धंसे सड़क के हिस्से, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। वहीं चंडीगढ़ में बीते दिन हुई...

21 को गुरुग्राम में Zen-Z Entrepreneurs के साथ CM Saini करेंगे सीधा संवाद

मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कार्यक्रम में न की जाए कोई औपचारिकता, वे बिना औपचारिकता पूरा समय युवाओं के साथ...