AdvertisementPunjab Government
Nationalकैबिनेट बैठक में दिल्ली मेट्रो के Phase-VA को मिली मंजूरी, राजधानी में...

कैबिनेट बैठक में दिल्ली मेट्रो के Phase-VA को मिली मंजूरी, राजधानी में अब बनेंगे 13 नए स्टेशन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: राजधानी के लोगों को केंद्र सरकार ने एक बड़ा तोहफा दे दिया है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में दिल्ली मेट्रो के चरण-VA के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। उन्होंने बताया कि इस नई परियोजना पर करीबन 12,015 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

400 किलोमीटर से ज्यादा होगा नेटवर्क

इस मंजूरी के साथ ही दिल्ली मेट्रो का जाल अब 400 किलोमीटर का आंकड़ा पार कर जाएगा। केंद्रीय सूचना मंत्री ने बताया कि भारत के पास अब चीन और अमेरिका के बाद दुनिया का सबसे बड़ा मेट्रो का नेटवर्क है। यह विस्तार दिल्ली की लाइफलाइन को और भी मजबूत बनाएगा।

ऐसे होगा दिल्लीवासियों को फायदा

इस परियोजना का सबसे बड़ा फायदा पर्यावरण को होने वाला है। सरकार के अनुसार, इससे साला 33,000 टन कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में कमी आएगी। इससे कर्तव्य भवन और केंद्रीय कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। इस फेज की सबसे खास बात यह है कि यह कॉरिडोर कर्तव्य भवन को मेट्रो नेटवर्क से सीधे जोड़ देगी। इससे केंद्र सरकार के पास 60,000 कर्मचारियों और रोज आने वाले लगभग 2 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा। इसके अलावा परिवहन के आसान साधन मिलने से समय की भी बचत होगी और निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी। इससे प्रदूषण में भारी गिरावट आएगी।

इन स्टेशनों में जाएगी मेट्रो

यह नया कॉरिडोर मैजेंटा लाइन के तौर पर विकसित होगा। यह आरके आश्रम से इंद्रप्रस्थ तक जाएगा। जिन भी स्टेशनों को इस विस्तार में शामिल किया गया है उनमें आरके आश्रम, शिवाजी स्टेडियम, सेंट्रल सेक्रेटेयिट, कर्तव्य भवन, इंडिया गेट, वॉर मेमोरियल/हाई, कोर्ट-बरौदा हाउस, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ मुख्य तौर पर शामिल है। यह कॉरिडोर सीधे तौर पर कर्तव्य भवनों के साथ जुड़ेगा। इससे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा।

65 लाख यात्री करते हैं मेट्रो में यात्रा

वर्तमान समय में दिल्ली मेट्रो रोज 65 लाख यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है। इसका मौजूदा नेटवर्क इस समय 395 किलोमीटर में फैला हुआ है। 16 किलोमीटर के इस नए विस्तार के बाद मेट्रो न सिर्फ दिल्ली के आंतरिक हिस्सों तक बल्कि एनसीआर के संपर्क को भी मजबूत बनाएगी।  

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

Punjab News: हलवारा एयरपोर्ट से मुंबई और नांदेड़ साहिब के लिए जल्द उड़ानें होंगी शुरू, देखें वीडियो

डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की हुई बैठक लुधियाना/हलवारा: हलवारा एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की आज...

Haryana News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, देखें वीडियो

पंचकूला: भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।...

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का फ्लैग ऑफ, बहड़ाला स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक ऊना,सुशील पंडित:...