लुधियानाः सिविल अस्पताल में व्यक्ति बेसुध हालत में पाया गया। ऐसे में लोगों द्वारा व्यक्ति पर नशे में धुत्त होने के आरोप लगे। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्किंंग जगर पर बनें खाली प्लाट में बेसुध होकर व्यक्ति पड़ा हुआ है। इस घटना की वीडियो काफी वायरल हो रही है। वहीं भाजपा द्वारा मामले को लेकर तंज कसे जा रहे है। बता दें कि इससे दो दिन पहले खरड़ के सिविल अस्पताल में नौजवान द्वारा कथित तौर बेसुध होने का मामला सामने आया था।
लोगों का आरोप है कि शौचालय में युवक ने कथित रूप से नशे का सेवन किया और अधिक मात्रा लेने के बाद बेहोश होकर टॉयलेट सीट पर गिर पड़ा। इस दौरान काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर अस्पताल स्टाफ को शक हुआ। जिसके बाद एक कर्मचारी ने ऊपर से झांककर देखा तो युवक बेसुध हालत में मिला। इस दौरान कर्मचारी द्वारा दरवाजा खटखटाया गया और बाद में दरवाजा खुलवाकर उसे बाहर निकाला गया।
कर्मी ने घटना की वीडियो भी बनाई गई, जिसे शिकायत के साथ अधिकारियों को सौंपे जाने का दावा किया गया। इस मामले को लेकर वकील अभिषेक मल्होत्रा, एपीएस छिब्बर और तेजिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य विभाग और मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजकर एसएमओ डॉ. राजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई और तबादले की मांग की। वहीं एसएमओ डॉ. राजेश कुमार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि अस्पताल को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और अस्पताल की स्थिति का कभी भी निरीक्षण कराया जा सकता है।
