Girl in a jacket
HomeHimachalUnaऊना विधानसभा से भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

ऊना विधानसभा से भाजपा समर्थित जिला परिषद प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विकास के लक्ष्य और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाने का दावा

ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के नामांकन का दौर जारी है । ऊना विधानसभा में भी भाजपा समर्थित रायपुर और चताडा जिला परिषद वार्ड से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया । इस दौरान विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती भी अपने प्रत्याशियों के साथ रहे और उनका उत्साह वर्धन किया । जबकि प्रत्याशियों के समर्थक भी भारी संख्या में साथ आए और अपने अपने प्रत्याशी के समर्थन में नामांकन से पूर्व जमकर नारेबाजी की ।

इस दौरान प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्र में विकास से संबंधित प्रत्येक कार्य के लिए हर संभव प्रयास किए जाने का दावा किया और समस्याओं को उठाने का दावा किया । भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को भी जनता के बीच लेकर जाने की बात कही । इसके साथ ही अपनी विजय के दावे भी किए । जबकि इस अवसर पर ऊना सदर से विधायक सतपाल सत्ती ने इन चुनावों में जनता से अनुरोध किया कि वो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों से कांग्रेस की गारंटियों और जन वायदों के बारे में पूछें । उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस को इन चुनावों में भी सबक सिखाएगी ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -