Girl in a jacket
HomeNationalBJP नेता की गोली मारकर हत्या

BJP नेता की गोली मारकर हत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गोहानाः सोनीपत के गोहाना में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी मुंडलाना मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहर की गोली मारकर हत्या की गई। बताया जा रहा हैकि हमलावारों ने उन्हें 2 गोली मारी, जिसमें एक गोली माथे पर और दूसरी पेट में लगी। घटना को अंजाम पड़ोसी ने दिया है। उनकी हत्या को लेकर दो तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। एक जमीन को लेकर तो दूसरा सरपंची को लेकर। शव को गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भिजवाया गया। पुलिस जांच कर रही है। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र जवाहरा गांव जवाहरा के रहने वाले थे।

शुक्रवार को उन्होंने गांव में अपने परिवार और बाद में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया था। रात करीब 9 बजे वह अपने घर के पास थे। उसी समय एक पड़ोसी पिस्तौल लेकर आया और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह जान बचाने के लिए पास की एक दुकान में घुस गए। हमलावर ने वहां जाकर उसे दूसरी गोली मारी। एक गोली उसके माथे और दूसरी पेट में लगी। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और हमलावर भाग गया। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। उसे खानपुर कलां गांव स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसकी हत्या को लेकर गांव में जमीनी विवाद की चर्चा है। दूसरी बात यह कि 2022 में उसकी पत्नी कोमल ने सरपंच का चुनाव लड़ा था और मामूली अंतर से हार गई थी। उसका विरोधी कृष्ण सरपंच बन गया था। कृष्ण सरपंच के साथ आशा वर्कर का भी काम करता था। इस पर सुरेंद्र की पत्नी कोमल ने कोर्ट की शरण ली थी। कृष्ण को एक पद छोड़ने के आदेश दिए गए थे। उसने कोई पद नहीं छोड़ा, जिस पर डिप्टी कमिश्नर ने 17 फरवरी को कृष्ण को सरपंच पद से हटा दिया था। सुरेंद्र की हत्या को भी सरपंच विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -