AdvertisementPunjab Government
Nationalबाइक सवार बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, कालेज में मचा हड़कंप

बाइक सवार बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, कालेज में मचा हड़कंप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यूपी। गोरखपुर जिले के कॉपरेटिव इंटर कॉलेज में दिन के समय 11वीं कक्षा के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कॉलेज के अंदर ही बाइक सवार बदमाशों ने छात्र पर फायरिंग की। गोली लगते ही छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से कॉलेज में हड़कंप मच गया। पिपराइच थाना क्षेत्र के कॉपरेटिव इंटर कॉलेज में यह घटना हुई। मृतक छात्र सुधीर भारती (17) गढ़वा गांव का रहने वाला था।

बताया जा रहा है कि सुधीर अपने दोस्तों के साथ खड़ा था, तभी चार बाइक सवार बदमाश आए और सुधीर को देखते ही उस पर गोली चला दी। गोली गले में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। कॉलेज में अचानक फायरिंग से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने गोली की आवाज सुनकर दौड़ लगाई।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना स्थल पर SSP राजकरन नैय्यर भी पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और शव को देखकर बेहोश हो गए। गांव के लोग भी शव के पास इकट्ठा होकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने लगभग ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विवाद को लेकर की गई हत्या 
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही गांव के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। SSP राजकरन नैय्यर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के छात्र की हत्या कर दी। फिलहाल परिवार वालों से बात की जा रही है और उनके तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

आरोपियों की तलाश जारी
SSP राजकरन नैय्यर ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा मृतक के दोस्तों और संदिग्ध लोगों के परिवार वालों से भी पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में मोबाइल पर स्टेटस को लेकर विवाद की जानकारी मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद और भी जानकारी सामने आएगी।

SSP ने बताया कि कॉलेज में सुबह 10 बजे के बाद से दोनों पक्ष के लोग इकट्ठा हुए थे। इस दौरान हुई बहस और घटना की पूरी वजह गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

Punjab News: हलवारा एयरपोर्ट से मुंबई और नांदेड़ साहिब के लिए जल्द उड़ानें होंगी शुरू, देखें वीडियो

डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की हुई बैठक लुधियाना/हलवारा: हलवारा एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की आज...

Haryana News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, देखें वीडियो

पंचकूला: भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।...

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का फ्लैग ऑफ, बहड़ाला स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक ऊना,सुशील पंडित:...