Hocky Champion Trophy 2026
Panipatतेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सेना के जवान की Car पलटी,...

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सेना के जवान की Car पलटी, हवलदार सहित 5 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पानीपतः नेशनल हाईवे-44 पर फ्लाईओवर के ऊपर मिड टाउन होटल के सामने एक अज्ञात वाहन ने सेना के जवान की कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार असंतुलित होकर पलट गई जिससे कार सवार आर्मी हवलदार की पत्नी और उनके 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता राजू सिंह वर्मा, जो मूल रूप से फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं और वर्तमान में हेडक्वार्टर आर्मड डिवीजन पटियाला (पंजाब) में पीए हवालदार के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी कार में सवार होकर फिरोजाबाद से पटियाला ड्यूटी पर वापस जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पानीपत फ्लाई ओवर पर मिड टाउन होटल के सामने पहुंची, पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

हादसे में कार सवार चारों सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें बेटी कीर्ती (20 वर्ष), बेटा सुधांशु (16 वर्ष), बेटा दिपांशु (12 वर्ष) व पत्नी कल्पना वर्मा शामिल हैं। राजू सिंह वर्मा को मामूली चोटें आई हैं, जबकि उनके तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज पानीपत के निजी अस्पताल में चल रहा है।

किशनपुरा चौकी पुलिस (थाना सेक्टर 29) को 19 फरवरी को अस्पताल से सूचना मिली। ASI अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और पीड़ित आर्मी हवलदार के बयान दर्ज किए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

सितंबर 2026 तक 13,995 स्कूल बसों की जांच, 3,621 के चालान और 31 बसें जब्त

चंडीगढ़: हर बच्चे का सुरक्षित स्कूल पहुंचना उसका अधिकार...

4 साल में कुटलैहड़ की जनता से किए वादे अधूरे, अब जनता बदलाव के मूड में : वीरेंद्र कंवर

ऊना। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर...

Punjab News: पराली जलाने के मामले में एक्शन में प्रशासन, SP Navjot Singh का आया बयान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब में पिछले एक सप्ताह में पराली जलाने...

लहरागागा के निकट गांव खंडेबाद में 27 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि पर बनेगी नई अनाज मंडी: बरिंदर कुमार गोयल

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री और लहरागागा से विधायक श्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज घोषणा की कि...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का हॉकी के प्रति प्रेम और उनका आत्मीय निमंत्रण मुझे जालंधर ले आया: डच हॉकी दिग्गज फ्लोरिस जेन बोवेलैंडर

जालंधर: डच हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी और 1996 के अटलांटा ओलंपिक खेलों तथा 1990 विश्व कप में स्वर्ण पदक...

सितंबर 2026 तक 13,995 स्कूल बसों की जांच, 3,621 के चालान और 31 बसें जब्त

चंडीगढ़: हर बच्चे का सुरक्षित स्कूल पहुंचना उसका अधिकार है। इसी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला...

4 साल में कुटलैहड़ की जनता से किए वादे अधूरे, अब जनता बदलाव के मूड में : वीरेंद्र कंवर

ऊना। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कंवर का गांव जटेड़ी (पीपलू) पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता...