नई दिल्ली: महीनों के संघर्ष के बाद आखिरकार ईरान और अमेरिका के बीच में समझौता हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने डिजिटल माध्यम से ईरान-अमेरिका समझौता ज्ञापन पर साइन किए। समझौते के बाद ईरान का पहला बयान सामने आया है। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि – दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के साइन के साथ इस्लामाबाद समझौते के मसौदे को अंतिम रुप दे दिया गया है। अब ये देखने का समय है कि इस समझौते को जमीन पर कैसे लागू किया जाता है।
ट्रंप ने ईरान समझौते को बताया ऐतिहासिक
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस में इमैनुएल मैक्रो की मौजूदगी में इस एमओयू पर साइन किए हैं। ट्रंप ने बुधवार को ईरान के साथ हुए समझौते को एक ऐतिहासिक सफलता बताया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से मौजूदा संघर्ष खत्म हो गया है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर से खुल गया है। यह तय हो गया है कि ईरान कभी परमाणु हथियार हासिल नहीं कर पाएगा।View this post on Instagram