चिंगहाईः उत्तर-पश्चिमी चीन के चिंगहाई प्रांत में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.3 मापी गई है। चीनी मीडिया के मुताबिक, भूकंप का केंद्र हैक्सी प्रान्त में जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था। तेज झटकों के कारण लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की कोई घटना सामने नहीं आई है।
