Girl in a jacket
HomeNationalएंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या, फिरौती न देने पर दिया वारदात...

एंबुलेंस चालक की गोली मारकर हत्या, फिरौती न देने पर दिया वारदात को अंजाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः जिले में मर्डर की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला में जेपी गंगा पथ से सटे पीएमसीएच के गेट पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने एंबुलेंस चालक को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हथियार लहराते हुए अपराधी मौके से फरार हो गए।

जानकारी देते हुए टाउन डीएसपी अशोक कुमार ने कहा कि मामला रंगदारी और दलाली का लग रहा है। इसी चक्कर में हत्या हुई है। बदमाशों ने विनय को एंबुलेंस से खींचकर बाहर निकाला और पिटाई करने के बाद दोनों अपराधियों ने पिस्टल निकालकर गोली मार दी। वहीं पुलिस ने पूछताछ के लिए 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं, पीरबहोर थानाध्यक्ष मोहम्मद हलीम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

मौके पर मौजूद चालकों का कहना है कि एंबुलेंस चलाने के लिए यहां दलालों को रुपए देने पड़ते हैं। दलाल कई दिनों से विनय से पैसों की डिमांड कर रहे थे। नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। बुधवार देर रात अपनी एंबुलेंस में बैठा था, इस बीच 2 अपराधी पहुंचे। सीने में गोली मारकर फरार हो गए।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -