Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: BSF कैंप के बाहर IED ब्लास्ट मामले का आरोपी गिरफ्तार!...

Jalandhar News: BSF कैंप के बाहर IED ब्लास्ट मामले का आरोपी गिरफ्तार! 17 युवक राउंडअप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बीएसएफ हेडक्वार्टर के सामने 5 मई की रात हुए आईईडी ब्लास्ट में पुलिस व खुफिया विंग को अहम सुराग मिला है। सूत्रों के अनुसार इस आतंकी साजिश के मुख्य संदिग्ध को दिल्ली से हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस के इनपुट पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त ऑपरेशन के तहत की गई। इस मामले के तार आईएसआई के जुड़े है। बताया जा रहा हैकि ब्लास्ट करवाने वाला मास्टमाइंड शहजाद भट्टी है। सूत्रों के अनुसार आईएसआई के इशारे पर आतंकी साजिश का प्लान था। आरोपी पंजाब का रहने वाला है और आरोपी ने सिम कार्ड के जरिए ब्लास्ट किया।

सूत्रों के अनुसार आरोपी ने आईडी में अपना सिम कार्ड लगाया हुआ था और उसी नंबर पर फोन किया, जिस सिम के साथ आईईडी लगाया हुआ था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने आईईडी सामग्री बॉर्डर एरिया से किसी शख्स से ली थी। ऐसे में सुरक्षा एजेंसी उस आरोपी की तालाश में छापेमारी कर रही है। वहीं ब्लास्ट मामले में पंजाब में बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। देर रात तक टीमें नकोदर, कपूरथला, नवांशहर, अमृतसर, तरनतारन और होशियारपुर एरिया में जांच कर रही हैं।

इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल अभी तक 17 युवकों के हिरासत में लेकर पूछताछ की हैं। हिरासत में लिए गए ज्यादातर युवक पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी से सोशल मीडिया के जरिए टच में थे। आधी रात तक इनसे गहराई से पूछताछ की जा रही है। अमृतसर व जालंधर में दोनों ब्लास्ट पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी ने अपने खालिस्तानी नेटवर्क के जरिए करवाए थे। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से बातचीत के दौरान बताया कि उनकी टीम ने जाँच में जुटी हुई है और वह आरोपी के बेहद करीब हैं।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -