Girl in a jacket
HomeNationalGas Tanker और Bike में जोरदार टक्कर, पिता और 3 साल के...

Gas Tanker और Bike में जोरदार टक्कर, पिता और 3 साल के बेटे की मौत, मां-बेटी घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिरोहीः दिल्ली कांडला नेशनल हाईवे 168 पर गैस टैंकर और बाइक की भिड़ंत में पिता और 3 साल के बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयंतीलाल (30) निवासी असावा के रूप में हुई है। वहीं मृतक की पत्नी एवन देवी (25) और 7 महीने का बच्चा आकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी देते जयंतीलाल के भाई हिरालाल ने बताया कि जयंतीलाल अपने ससुराल हड़मतिया (रेवदर) से पत्नी और बच्चों को लाने के लिए गया था। लौटते समय बुधवार रात को घर से महज 1 किलोमीटर पहले राजगढ़ के पास गैस टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर रेवदर पुलिस मौके पर पहुंची जहां, जयंतीलाल और उनके बेटे रवि की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल जयंतीलाल की पत्नी एवन देवी और 7 महीने के बच्चे आकाश को तुरंत रेवदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने पिता-पुत्र के शवों को कब्जे में लेकर रेवदर अस्पताल की माॅर्च्युरी में रखवाया है। बता दें, जयंतीलाल के एक बड़े भाई की मौत भी एक एक्सीडेंट में हो चुकी है। मृतक की शादी 7 साल पहले हुई थी। वह वेल्डिंग का काम करता था।

एएसआई भरत कुमार ने बताया कि राजगढ़ के पास हाईवे पर तेज रफ्तार गैस टैंकर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में जयंतीलाल और उनके बेटे रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद टैंकर को जब्त कर लिया गया है।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -