जालंधर, ENS: मीठापुर रोड़ पर घर के बाहर पीसीआर कर्मियों द्वारा नौजवान का बाइक इंपाउंड करने को लेकर मामला गरमा गया। इस मामले को लेकर घटना स्थल पर हंगामा हो गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीसीआर कर्मी द्वारा नौजवान के बाजू पकड़कर मोड़ा जा रहा है। वहीं अन्य युवकों द्वारा नौजवान के साथ हाथापाई किए जाने को लेकर पुलिस कर्मी का विरोध किया जा रहा है। वीडियो में उक्त युवक भी पुलिस कर्मी को बाजू छोड़ने के लिए कह रहा है। यह आरोप पीसीआर सुखविंदर पर नौजवान के साथ हाथापाई के आरोप लगे है।
युवकों ने आरोप लगाए है कि पुलिस कर्मी उनकी बाइक इंपाउंड करके ले गए। इस दौरान उन्हें बाइक इंपाउंड किए जाने को लेकर कोई स्लीप भी नहीं दी और कहा कि थाना 7 में आकर बाइक ले जाए। जिसके बाद युवक थाना 7 में पहुंचे तो पता चला है कि थाना 7 में युवकों की बाइक मौजूद नहीं है। युवक देर रात पुलिस लाइन में बाइक ढूंढने के लिए गए, लेकिन अभी तक बाइक के बारे में कुछ नहीं पता चला। वहीं थाना 7 के अधिकारी का कहना है कि युवकों की बाइक थाने में मौजूद नहीं है।
इस दौरान पुलिस ने युवकों से हाथापाई को लेकर वीडियो देखी और कहा कि मामले का जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर पीसीआर कर्मी से घटना के बारे में पूछताछ की जाएगी। वहीं युवकों ने कहा कि उनकी शिकायत भी पुलिस कर्मी द्वारा दर्ज नहीं की जा रही। थाना 7 के जांच अधिकारी ने कहा कि उनके थाने में बाइक नहीं आई है। इस मामले को लेकर युवकों से बात की गई तो युवकों को यह नहीं पता कि उनकी बाइक कौन लेकर आया है। जिसके बाद युवकों के साथ हाथापाई को लेकर पुलिस अधिकारी को वीडियो दिखाई गई। इस दौरान पुलिस अधिकारी मामले को लेकर टाल-मटौल करता दिखा।

