.
Unaअग्निवीर सेना भर्ती रैली 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक हमीरपुर में,...

अग्निवीर सेना भर्ती रैली 26 सितंबर से 6 अक्तूबर तक हमीरपुर में, एडमिट कार्ड जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सेना द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन 26 सितम्बर से 6 अक्तूबर तक हमीरपुर में किया जा रहा है। यह रैली अनु स्पोर्ट्स ग्राउंड एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर हमीरपुर में होगी।

निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर, कर्नल श्रीधर राजन ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर लिया है, उनके एडमिट कार्ड वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं, साथ ही अभ्यर्थियों को ई-मेल के माध्यम से भी सूचित किया गया है।

उन्होंने सेना भर्ती रैली में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से आहवान किया है कि वे एडमिट कार्ड का उच्च गुणवत्ता वाला रंगीन प्रिंटआउट अपने साथ लाएं, ताकि प्रवेश के दौरान बारकोड स्कैनिंग में किसी प्रकार की समस्या न आए। इसके साथ ही वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती रैली से संबंधित अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें

श्रीधर राजन ने बताया कि रैली में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों के साथ दो-दो स्वप्रमाणित छायाप्रतियां लाना अनिवार्य होगा। इनमें प्रमुख रूप से एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ओपन स्कूल प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड, डोगरा, चरित्र प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो सहित अन्य दस्तावेज शामिल हैं। एनसीसी, खेल एवं भूतपूर्व सैनिक आश्रितों से संबंधित प्रमाण पत्र (यदि लागू हों) भी निर्धारित नियमों के अनुसार प्रस्तुत करने होंगे।

उन्होंने कहा कि बोनस अंकों से संबंधित प्रमाण पत्र केवल भर्ती रैली के दौरान ही स्वीकार किए जाएंगे तथा निर्धारित तिथि के अतिरिक्त किसी अन्य दिन दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रैली में भाग लेकर इस मौके का लाभ उठाएं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

मेडिसिन, शिशु, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ देंगे परामर्श,...

Punjab News: मारपीट में घायल अर्शदीप की इलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिला के कस्बा बधनी कलां में 4 महीने...

हरियाणा के 250 पीएम श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प – Mahipal Dhanda

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा...

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ

चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद...

हरियाणा में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सिंचाई, सड़कों, पेयजल आपूर्ति तथा...

अंब में 23 सितंबर को लगेगा बहु-विशेषज्ञ आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर

मेडिसिन, शिशु, स्त्री रोग व हड्डी-जोड़ विशेषज्ञ देंगे परामर्श, विभिन्न स्वास्थ्य जांच की भी सुविधा ऊना,सुशील पंडित: आयुष विभाग, ऊना...

Punjab News: मारपीट में घायल अर्शदीप की इलाज के दौरान मौत, देखें वीडियो

मोगाः जिला के कस्बा बधनी कलां में 4 महीने पूर्व गांव में हुए मामूली विवाद ने गांव के 23...

हरियाणा के 250 पीएम श्री स्कूलों का होगा कायाकल्प – Mahipal Dhanda

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय स्कूलों के बुनियादी ढांचे...

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ

चंडीगढ़: जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम-2026 का शुभारंभ किया...