नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है। फ्लोरिडा के पाम बीचेस में फोरम क्लब के एक कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका बहुत जल्द क्यूबा पर कब्जा करने वाला है। उनके इस बयान के बाद राजनीति के गलियारों में हलचल बढ़ गई है। कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने पूर्व प्रतिनिधि डैन माइका का जिक्र करते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि डैन क्यूबा से जुड़े हैं और उसी दौरान उन्होंने कहा कि हम उस जगह पर लगभग तुरंत कब्जा करने जा रहे हैं। इस बयान ने लोगों का ध्यान खींचा लिया। इसके अलग-अलग मतलब निकाले जाने लगे।
क्यूबा को लेकर ट्रंप ने दिया बयान
ट्रंप ने क्यूबा की स्थिति पर बात करते हुए कहा कि वहां कई समस्याएं हैं हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि वह एक साथ कई काम नहीं करना चाहते। उनका कहना था कि वह पहले एक काम पूरा करेंगे। उसके बाद ही आगे बढ़ेंगे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि सिर्फ अमेरिकी युद्धपोत दिखने भर से ही क्यूबा के लोग आत्मसमर्पण कर देंगे और कहेंगे कि धन्यवाद। हम हार मानते हैं। ट्रंप के इस बयान के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह सिर्फ मजाक था या फिर आने वाली किसी नीति का संकेत। उन्होंने अपने बयान को ज्यादा विस्तार से नहीं समझाया है और व्हाइट हाउस की ओर से भी इस पर कोई ऑफिशियल प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
क्यूबा के खिलाफ प्रतिबंध लगाने के आदेश
ट्रंप ने 1 मई 2026 को क्यूबा के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। इन प्रतिबंधों में क्यूबा के कुछ लोगों को निशाना बनाया गया है और उनके साथ काम करने वाले विदेशी बैकों को भी चेतावनी दी गई है। इसे क्यूबा पर दबाव बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। ट्रंप के इस बयान और हालिया फैसलों को देखते हुए यह साफ किया कि अमेरिका और क्यूबा के बीच तनाव आने वाले समय में और बढ़ सकता है।
