HomeNational10 सालों से शराब बैन, ट्रक छोड़कर भागे तस्कर, लोगों में मची...

10 सालों से शराब बैन, ट्रक छोड़कर भागे तस्कर, लोगों में मची ने लूट की होड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटनाः बिहार में सरकार द्वारा पिछले 10 सालों से शराब बैन की हुई है। लेकिन उसके बावजूद चोरी छिपे शराब बिक्री को लेकर मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला सीतामढ़ी जिले से सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिल रहा है। जिसमें गांव के लोग सड़क पर खड़ी एक ट्रक से शराब की बोतलें लूटते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस कार्रवाई के डर से शराब माफिया और ट्रक चालक बीच सड़क पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए थे।

इसके बाद जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि ट्रक में शराब की बोतलें भरी हैं, वे मौके पर पहुंचकर बोतलें लूटने लगे। यह पूरा मामला बोखड़ा थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बोखड़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब का एक बड़ा खेप उनके थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया और संबंधित ट्रक की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच, पुलिस की कार्रवाई की भनक शराब माफिया और ट्रक चालक को लग गई। इसके बाद दोनों बुधनगरा पुरानी बाजार स्थित पुल के समीप बीच सड़क पर ट्रक छोड़कर फरार हो गए।

स्थानीय ग्रामीणों को जब इसकी जानकारी मिली कि ट्रक में शराब भरी हुई है, तो वे मौके पर पहुंच गए और पुलिस के पहुंचने से पहले ही शराब की कई बोतलें लूटकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक में करीब दो हजार लीटर शराब मौजूद थी, जिसमें ग्रामीणों द्वारा लूटपाट के बाद भी कुछ मात्रा में शराब बची हुई पाई गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, उन्हें सूचना मिली थी कि बुधनगरा से जजुआर जाने वाली सड़क पर एक ट्रक से विदेशी शराब उतारी जानी है। सूचना के सत्यापन और छापेमारी के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही शराब तस्करों को इसकी भनक लग गई और वे फरार हो गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ असामाजिक तत्वों ने ट्रक से शराब के कई कार्टन निकाल लिए। कुछ लोग कार्टन लेकर मौके से चले गए, जबकि कुछ ने पुलिस को आता देख कार्टन खेतों और आसपास के क्षेत्रों में फेंक दिए और वहां से फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार, ट्रक से शराब के कार्टन और बोतलें ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ तलाशी अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने बताया कि लूटी गई शराब की बोतलों की बरामदगी के भी प्रयास किए जाएंगे। साथ ही इस मामले में संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि बिहार में शराबबंदी लागू है।

 

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -