Girl in a jacket
HomeChandigarhनग्न अवस्था में निगम कर्मचारी का शव बरामद, मिले चोट के निशान

नग्न अवस्था में निगम कर्मचारी का शव बरामद, मिले चोट के निशान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः मनीमाजरा स्थित जंगल क्षेत्र में नगर निगम के कर्मचारी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह ने टीम के साथ मिलकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक कृष्ण मनीमाजरा क्षेत्र का निवासी था और नगर निगम में ट्यूबवेल ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, शव पर खासकर पीठ पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

वहीं फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे है। मृतक कृष्ण कुमार के भाई आनंद ने बताया कि कृष्ण कुमार रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी पर गया था और उसकी ड्यूटी शाम 4 बजे खत्म हो जाती थी। लेकिन उस दिन ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर वापस नहीं लौटा, जिससे परिवार चिंतित हो गया। आनंद के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस की ओर से उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई का शव मनीमाजरा के पास कलग्राम क्षेत्र के जंगल में, रोड विंग के ऑफिस से करीब 20 किलोमीटर दूर मिला है। सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा, जहां उन्होंने देखा कि कृष्ण कुमार का शव नग्न अवस्था में पड़ा था। परिवार ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के इलाकों की तलाशी, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कृष्ण कुमार के साथ क्या हुआ और वह जंगल क्षेत्र तक कैसे पहुंचा। पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसकी आखिरी बार किससे और क्या बातचीत हुई थी। वहीं, परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है, जिससे किसी प्रकार की रंजिश या विवाद की जानकारी मिल सके। पुलिस ने जंगल क्षेत्र में एंट्री के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। कोशिश की जा रही है कि यह पता लगाया जा सके कि कृष्ण कुमार जंगल में अकेले गया था या उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -