अमृतसरः अकाली दल वारिस पंजाब दे ने खडूर साहिब से सांसद भाई अमृतपाल सिंह, जो अभी असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं, के NSA खत्म होने के बाद किए गए कमेंट्स को लेकर अमृतसर में विरोध प्रदर्शन किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ नारे लगाए और कड़ा विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाई अमृतपाल सिंह पर NSA लगने के बाद रंधावा का बयान बेबुनियाद और निंदनीय है। अकाली दल वारिस पंजाब दे के राजासासी हलके के मिडिया इंचार्ज दलजीत सिंह व शमशेर सिंह तला ने कहा कि किसी भी नेता को ऐसे बयान देने से पहले सोचना चाहिए, क्योंकि इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है। संगठन ने कहा कि ऐसे बयान पंजाब के हिंदू-सिख समुदाय के बीच फूट डालने की कोशिश है, लेकिन अब लोग जागरूक हो गए हैं और ऐसी चीजों में शामिल नहीं होंगे।
उन्होंने कहा कि भाई अमृतपाल सिंह ने पंजाब के युवाओं को नशे से बचाकर गुरु की भक्ति का संदेश दिया है, जिसके लिए कई परिवार उनके शुक्रगुजार हैं। उन्होंने मांग की कि भविष्य में कोई भी नेता बिना तथ्यों के ऐसे बयान न दे और पंजाब का माहौल खराब करने से बचे।
