कार्रवाई की जगह मिला Internship का ऑफर
नई दिल्ली: IIT कानपूर में बी-टेक साइबर सुरक्षा पाठयक्रम में प्रवेश खारिज होने पर एक छात्र ने संस्थान की वेबसाइट हैक करके ‘Site Is Hacked All I Need Is Just A Fair Chance’ का मैसेज छोड़ दिया है। छात्र ने एक्स और रेडिट पर स्क्रीनशॉट शेयर करके अपनी साइबर सिक्योरिटी स्किल्स को साबित करने और मौका पाने की बात कही। वहीं एक्शन की जगह संस्थान के प्रो निदेशक ने छात्र के भविष्य सुरक्षित रखने पर जोर दिया है।
अगले साल एडमिशन के लिए कोशिश होगी
प्रोफेसर ने कहा कि IIT कानपुर में एडमिशन की प्रक्रिया पहले ही बंद हो गई थी। इसमें कानूनी और प्रक्रिया से जुड़े हुए पहलू भी शामिल थे। फिर भी हम छात्र का भविष्य खराब नहीं करना चाहते थे इसलिए हमने उसे एक मौका देने का फैसला किया है। c3iHub में इंटर्नशिप के लिए उस पर विचार कर रहे हैं। अगले साल एडमिशन के लिए कोशिश कर सकता है।
छात्रों को कानूनी प्रक्रिया का करना चाहिए पालन
इसके साथ ही हम दूसरे छात्रों को यह संदेश देना चाहते हैं कि मौका पाने के लिए इस तरह के तरीके अपनाना सही नहीं है। हम साइबर सिक्योरिटी में माहिर लोगों का स्वागत करते हैं कि वो अपना CV हमारे साथ शेयर करें। इसके साथ ही हम c3iHub में इंटर्नशिप या नौकरी के लिए उन पर विचार करें। छात्रों को अपने लक्ष्य पाने के लिए हमेशा से सही और कानूनी प्रक्रिया का पालन करना चाहिए। ऐसी गतिविधियों में शामिल होने से बचना चाहिए। इसके परिणाम भी गंभीर हो सकते हैं।
आईआईटी कानपूर ने यह भी साफ किया कि बिना अनुमति किसी कंप्यूटर में प्रवेश करना कानूनी तौर पर गलत है। वहीं संस्थान के विशेषज्ञ छात्र से बात करेंगे और उसे समझाएंगे कि भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करनी चाहिए। संस्थान के एक अधिकारी के अनुसार, शुरुआत में FIR दर्ज कराने पर विचार किया गया था परंतु बाद में फैसला हुआ कि पहले छात्र के दावों और उसकी तकनीकी योग्यता की जांच की जाए। आईआईटी कानपुर का मानना है कि प्रतिभाशाली युवाओं को सही दिशा देना भी जरुरी है। इसी सोच के अंतर्गत इस साल पहले भी एक ऐसे युवा को नौकरी का मौका दिया गया था इसने cBSE के ऑनलाइन पोर्टल में सुरक्षा संबंधी कमियां खोजी थी।

