टेक्नोलॉजी: अगर आपका भी फेसबुक नहीं चल रहा है तो इसमें घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि इस समस्या से सिर्फ आप ही नहीं करोड़ों फेसबुक के यूजर्स भी जूझ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भारी संख्या में लोगों को दिक्कतों का सामना कर रहा है। यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके भी बताया है कि उन्हें प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में मुश्किलें आ रही है। इसके अलावा कुछ लोगों ने मेटा की ओर से सर्विस इंस्टाग्राम को लेकर भी परेशान जाहिर की है।
एक्स पर यूजर्स ने किया पोस्ट
19 जुलाई को अचानक से फेसबुक से जुड़ी शिकायतों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज हुई है। कई यूजर्स ने एक्स समेत दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि फेसबुक की सेवाएं सामान्य तौर पर काम नहीं कर रही हैं।
फेसबुक नहीं हो रही लॉग इन
यूजर्स के अनुसार, अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह की परेशानियां हो रही हैं। कुछ लोगों को फेसबुक लॉग इन करने में मुश्किल आ रही है। इसके अलावा कुछ के लिए वेबसाइट या ऐप सही से लोड नहीं हो पा रही है। कई लोगों ने यह भी बताया कि News Feed भी अपडेट नहीं हो रही है हालांकि ज्यादातर यूजर्स ने यह कहा है कि उन्हें दिक्कत सिर्फ ऐप ही नहीं बल्कि वेब प्लेटफॉर्म पर भी आ रही है।
डाउन डिटेक्टर के चलते बढ़ी मुश्किल
आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Down Detector पर भी फेसबुक से जुड़ी शिकायतों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज हो गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, समस्याओं की शुरुआत अमेरिकी समय के अनुसार, 3:34 AM ET के करीब हुई और भारत में दोपहर में 1:00 बजे के करीबन शुरु हुई है।
मेटा ने नहीं दिया बयान
हालांकि अभी तक इस पर मेटा का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे मामलों में कंपनी आमतौर पर समस्या की जांच करने के बाद ही पूरी जानकारी शेयर करते हैं।
