Girl in a jacket
HomeEntertainmentमानपुरा पंचायत में  हुआ विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन

मानपुरा पंचायत में  हुआ विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बराबरी पर छुट्टी माली की कुश्ती 
दून विधायक राम कुमार रहे मुख्यातिथि
बददी/सचिन बैंसल: दुन विधानसभा क्षेत्र की मानपुरा पंचायत में विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब हरियाणा हिमाचल उत्तर प्रदेश के लगभग सैकड़ो पहलवान ने हिस्सा लिया। इस मौके पर  दुन विधायक रामकुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि कुश्ती भारत का पुरातन पारम्परिक खेल है। कुश्ती का खेल संयम व मज़बूती का खेल माना जाता है। उन्होंने कहा कि कुश्ती खेल को जीवित रखने के लिए ग्रामीण स्तर पर दंगल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना आवश्यक है ताकि युवा देश के इस प्राचीन खेल महत्व को समझ सके। राम कुमार ने दंगल आयोजनकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपनी देव संस्कृति को संजोए रखने के साथ-साथ अखाड़े के माध्यम से स्थानीय युवाओं में खेल के प्रति एक नई दिशा प्रदान कर रहे हैं जोकि एक सराहनीय कदम है। राम कुमार ने कहा कि जिस तरह से आज के समय में कुछ युवा बाल्यावस्था से ही मादक पदार्थों का सेवन कर रहे हैं यह समाज के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दून रखने में सहायक सिद्ध हुए हैं। उन्होंने कहा कि खेल-कूद से जहां शारीरिक रूप से मज़बूत बनते है वहीं मानसिक रूप से भी विकसित होते है।  उन्होंने कुश्ती समिति मानपुरा को दंगल के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए समिति को 11 हजार रुपए दिए। दंगल में कुल 11 मालियां रखी गई थी जिसमें सैकड़ों नामी पहलवानों ने भाग लिया। बड़ी माली में उत्तर प्रदेश मथुरा के पहलवान उमेश व पंजाब के कालू के बीच हुई। माली की कुश्ती बराबरी पर छुटी।जिन्हें पुरस्कार के रूप में संयुक्त रूप से 1.20 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया गया। दूसरी माली में कालुआ गुज्जर, तीसरी माली में भोला, चौथी माली में तालिब बाबा तथा रवि, पांचवीं माली में नरेन्द्र, छठी माली में नदीम, सातवीं माली में छोटा रेजा, आठवीं माली में सुखमन, नवीं माली में विवेक बाबा, दसवीं माली में घोड़ा तथा ग्यारहवीं माली में शुभम विजेता रहे। 
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मानपुरा के प्रधान नामदेव, पूर्व जिलापरिषद चेयरमैन धर्मपाल चौहान, उप प्रधान ज्ञान चंद ठाकुर, कुश्ती समिति के महासचिव तीर्थ राम शर्मा, मेला राम कंवर, श्याम लाल, गुरमैल सैनी, देव राज ठाकुर, गुरचरण सैनी, चरणजीत बल्ली, केवल सिंह, जगतार हिरा, सोढ़ी राम, शिव चरण नेगी, रामनाथ, जतिन्दर ठाकुर, जोगिंदर सैनी, शीला पंचनी, सावित्री पंचनी, राम दयाल, प्रदीप चंदेल, वार्ड सदस्य गुरबचन, श्याम लाल, रिम्पी सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 
- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -