HomeEntertainmentPM Modi की Die Hard Fan है Suniel Shetty की नातिन, तस्वीर...

PM Modi की Die Hard Fan है Suniel Shetty की नातिन, तस्वीर पर चढ़ाती है Special लड्डू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी हमेशा से ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन रहे हैं लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि उनकी 15 महीने की नातिन इवारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत ज्यादा लाड-प्यार करती है। सुनील शेट्टी की नातिन पीएम मोदी की तस्वीर पर लड्डू भी चढ़ाती है। सुनील शेट्टी ने खुद इस बात का खुलासा किया है।

इस वजह से है सुनील शेट्टी की नातिन है पीएम मोदी की फैन

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने खुलासा किया है कि आथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी इवारा को एक नैनी ने पीएम मोदी के बारे में बताया था। उन्होंने बताया कि तब से इवारा हर सुबह पीएम मोदी की तस्वीर के सामने मिठाई का भोग लगाती है। सुनील शेट्टी ने यह भी साफ कर दिया है कि उनकी नातिन को ऐसा करने के लिए किसी नहीं कहा है कि लेकिन वो खुद से ऐसा करती है।

सुनील शेट्टी ने कहा कि आप यह मानेंगे ही नहीं मेरी नातिन अभी 15 महीने की है। एक बार एयरपोर्ट पर उसकी एक नैनी ने उसे मोदी जी के बारे में बताया था। अब हर सुबह वो साई बाबा की एक किताब खोलती है जिसमें मोदी जी की भी एक तस्वीर है। वो तस्वीर देखकर मोदी जी मोदी जी कहती है। इसके बाद वो घर में गणपति जी की मूर्ति के पास से मिठाई लाती है और तस्वीर को खिलाती है न तो मैंने उसे ऐसा करने के लिए कहा कि और न ही उसकी मां ने।

उन्होंने कहा कि नैनी ने तो सिर्फ उससे इतना कहा था कि मोदी जी अब कुछ तो बात होगी न और वो अकेली बच्ची नहीं है। हमने उसके सामने उनके बारे में एक शब्द भी नहीं कहा है कि लेकिन वो खुद से मोदी जी मोदी से कहती है कि इसमें कुछ तो बात है कुछ तो जादुई है। एक्टर का कहना है कि उनकी 15 महीने की नातिन पीएम मोदी को इतना प्यार और सम्मान दे रही है और उनमें वाकई कुछ मैजिकल है। सुनील ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मैं उनका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। मैं यहां किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा हूं मैं एक नेता की बात कर रहा हूं। यदि कोई लीडर मुझे प्रभावित करता है तो वो करता है जितना प्यार मैं अपने देश से करता हूं उतना ही प्यार मैं उस शख्सियता से भी करता हूं उनके व्यक्तित्व में कुछ तो बात है।

आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी के बाद मार्च 2025 में बेटी इवारा का वेलकम किया था। सुनील शेट्टी अपनी नातिन के काफी क्लोज हैं। वो अक्सर इंटरव्यूज में नातिन इवारा को लेकर बात करते हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -