HomeEntertainment10 साल बाद टूटा Gaurav Khanna और आकांक्षा का रिश्ता, कपल का...

10 साल बाद टूटा Gaurav Khanna और आकांक्षा का रिश्ता, कपल का हुआ तलाक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर कपल गौरव खन्ना और आंकाक्षा चमोला के फैंस के लिए एक काफी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बिग बॉस 19 और सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया सीजन 1 के विजेता रहे गौरव खन्ना की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रिएलिटी शो लॉक अप सीजन 2 में एंट्री लेते ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक ले चुकी हैं।

पिछले एक साल से अलग रह रहा है कपल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)


आकांक्षा ने शो में यह कंफर्म किया है कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों ऑफिशियल तौर पर तलाक लेने वाले हैं। शादी के 10 साल बाद अचानक आए इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस खुलासे के तुरंत बाद ही सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना एक पुराना वीडियो भी जमकर वायरल होने लगा है जिसमें वह बच्चों की चाहत और अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बात करने नजर आ रहे हैं।

गौरव खन्ना चाहते थे बच्चा

तलाक की खबर सामने आते ही गौरव खन्ना का बिग बॉस 19 का पुराना बयान चर्चा में आ गया है। इसमें वो मृदुल से बात करते दिख रहे थे कि अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की थी। गौरव ने कहा था कि – मेरी शादी को 9 साल हो चुके हैं लेकिन हमारे बच्चे नहीं है क्योंकि मैं अपनी पत्नी की इच्छा का सम्मान कर रहा हूं। एक समय था जब मैं बच्चे चाहता था लेकिन फिर वह इसके लिए तैयार नहीं थी और मैंने उनकी बात समझी। अब प्यार किया है तो निभाना तो पड़ेगा ही है।

गौरव ने आगे बताया था कि बच्चा एक बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है। वह खुद दिनभर शूटिंग में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में यदि आकांक्षा भी काम शुरु कर दें तो बच्चे की परवरिश कौन करेगा। किसी बाहरी के भरोसे बच्चे को छोड़ना उन्हें सही नहीं लगता था।

आकांक्षा ने बताई थी मां न बनने के कारण

जब आकांक्षा चमोला बिग बॉस 19 के फैमिली वीक के दौरान घर के अंदर आई थी तब उन्होंने मालती चाहर और प्रणीत मोरे के साथ बातचीत में फैमिली प्लानिंग को लेकर अपना नजरिया साफ किया था। आकांक्षा ने कहा था कि नहीं ऐसा नहीं है मैं कोई प्लानिंग नहीं कर रही हूं। अब तक मुझे वैसी इच्छा महसूस नहीं हुई है। भविष्य में भी यह मेरे लिए बहुत मुश्किल लगता है पता नहीं क्यों पर मेरे अंदर ने ऐसी कोई भावना ही नहीं आई है। मुझे बच्चा पैदा करने की जरुरत महसूस नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा था कि जब आप किसी चीज के लिए बहुत सारे बहाने ढूंढते हैं तो इसका सीधा असर है कि आप उस जिम्मेदारी के लिए मानसिक रुप से तैयार ही नहीं है।

आकांक्षा की थी अलग सोच

बातचीत के दौरान जब मालती ने आकांक्षा से पूछा कि क्या उन्हें इस जिम्मेदारी से डर लगता है तो आकांक्षा ने जवाब दिया था मुझे इससे डर नहीं लगता मुझे बस यह लगता है कि मैं इतनी बड़ी जिम्मेदारी नहीं उठा सकते हैं। बच्चा पैदा करना कोई मिठाई बनाने जैसा आसान काम नहीं है। इसके लिए आपको किसी भी उम्र में अपना 100% देना पड़ता है। मैं अपना करियर बनाना चाहती हूं मेरी अपनी महत्वाकांक्षाएं है। यदि लोग इसे मतलबी कहते हैं तो यह उनकी सोच है। दिलचस्प बात यह है कि उस समय गौरव भी इस बातचीत का हिस्सा बन गए थे और उन्होंने तुरंत आकांक्षा का बचाव करते हुए कहा था कि वह मतलबी नहीं हो रही है बल्कि अपनी सोच में प्रैक्टिकल हैं।

क्या बच्चा न होना ही बनी शादी टूटने के कारण

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने नवंबर 2016 में कानपुर में बेहद धूमधाम से शादी की थी। अब शादी के पूरे 10 साल बाद इस रिश्ते का अंत होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर अब फैंस और यूजर्स इस बात को लेकर कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों के अलग होने की सबसे बड़ी कारण बच्चा न होना ही है क्योंकि एक ओर जहां गौरव पिता बनने की ख्वाहिश रखते थे वहीं आकांक्षा मां बनने की जिम्मेदारी के लिए तैयार नहीं थी।

फिलहाल तलाक को लेकर पूरा खुलासा सिर्फ आकांक्षा की ओर से हुआ है और गौरव खन्ना ने इस पूरे मामले पर अभी तक अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब सभी खी नजरें लॉक अप 2 की नजर आई है। आकांक्षा की शो के आने वाले एपिसोड्स में अपनी शादी को लेकर और क्या बातें सामने रखती है।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -