JalandharJalandhar News: बुजुर्ग महिला से नौसरबाज सोने की अंगूठी लेकर फरार

Jalandhar News: बुजुर्ग महिला से नौसरबाज सोने की अंगूठी लेकर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधरः ग्रोवर कॉलोनी की बुजुर्ग महिला से नौसरबाज सोने की अंगूठी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना थाना बस्ती बावा खेल से कुछ ही दूरी पर हुई। शिकायत के बाद एएसआई राजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़िता से लूट की जानकारी हासिल की। बुजुर्ग महिला सुशीला ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ी थी और एक पगड़ीधारी व्यक्ति पास आया और बोला- बीबी आ इलायची खा ले, घर च सुख शांति आ जाएगी।

इतना कहने के बाद एक महिला और एक व्यक्ति उसके पास आ गए। उन्होंने कहा कि बाबा बहुत ही करनी वाला है, जो कहता है सच होता, हमारे साथ भी ऐसा ही हुआ। इलायची खाने के बाद सब ठीक हो गया। पीड़ित महिला ने बताया कि नौसरबाजों ने पहले अंगूठी उतारी, फिर बालियां उतारने लगे तो शोर मचा दिया। आसपास के दुकानदार भागकर आ गए, पर नौसरबाज फरार हो गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। महिला ने बताया कि अगर वह शोर न मचाती तो तेजधार हथियार से घायल भी कर सकते थे। एएसआई ने कहा कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत : Governor

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु...

Kejriwal ने बताया अकाली-भाजपा और आप के गठबंधन का अंतर, देखें वीडियो

सासंद औजला बोले- दोनों पार्टियां कमजोर, सहारे की पड़ी...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा का स्रोत : Governor

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की कालजयी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए...

गुरु पर्व पर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब, देखें वीडियो

पंचकूलाः देशभर में आज श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया...

Punjab News: खुशहाल पंजाब रैली को लेकर ट्रैफिक रूट जारी, आवाजाही रहेगी बंद, देखें वीडियो

मोगा: पंजाब के गांव नथुवाला जदीद में 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी की ओर से करवाई जा रही...

Punjab News: कूड़ा फेंकने को लेकर निगम चीफ और प्राइवेट कर्मियों में झड़प, पिस्टल के बट से पीटा, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में गोल मार्केट और 100 फुटा रोड इलाके में कूड़ा फेंकने को लेकर नगर निगम (बी-जोन) की...