Nationalगैंगस्टर के ठिकानों पर ED की रेड, 5 लग्जरी कारें, 17 लाख...

गैंगस्टर के ठिकानों पर ED की रेड, 5 लग्जरी कारें, 17 लाख की नगदी सहित कई दस्तावेज बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर इंद्रजीत सिंह यादव के ठिकानों पर ईडी की टीम ने रेड की। इस दौरान ईडी की टीम ने कई लग्जरीं गाड़ियां, लाखों की नगदी और अहम दस्तावेज बरामद किए है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने दिल्ली, गुरुग्राम और रोहतक में 10 ठिकानों पर रेड की है। जांच में अवैध वसूली, जबरन सेटलमेंट और विदेशी कनेक्शन सामने आया है। ये कार्रवाई इंद्रजीत यादव, उसके साथियों और अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड समेत संबद्ध कंपनियों के खिलाफ दर्ज मामले में की गई है। ईडी की टीम के मुताबिक इस अवैध कमाई से इंदरजीत सिंह यादव ने महंगी प्रॉपर्टी, लग्जरी कारें खरीदीं और शाही जिंदगी जीता रहा, जबकि इनकम टैक्स में बेहद कम आमदनी दिखाई गई।

ईडी की टीम ने छापेमारी में 5 लग्जरी कारें, 17 लाख रुपये नकद, बैंक लॉकर, कई अहम दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और डेटा बरामद किए गए हैं। इतना ही नहीं, जांच में यह भी खुलासा हुआ कि इंदरजीत ने एक खास वेबसाइट और पोर्टल बनवाया था, जिसके जरिए कॉरपोरेट कंपनियों और प्राइवेट फाइनेंसरों के बीच लोन सेटलमेंट का खेल चलाया जाता था। ईडी की जांच में सामने आया है कि कुछ बड़ी कंपनियां, जिनमें अपोलो ग्रीन एनर्जी लिमिटेड भी शामिल है।

झज्जर के दीघल इलाके के प्राइवेट फाइनेंसरों से नकद में भारी रकम उधार लेती थीं और बदले में पोस्ट डेटेड चेक देती थीं। जब इन लोन को लेकर विवाद होता था, तो इंदरजीत सिंह यादव स्ट्रॉन्गमैन बनकर बीच में आता था। धमकी, हथियारबंद गुर्गों और लोकल गैंग्स के जरिए जबरन सेटलमेंट करवाए जाते थे। इन सौदों में इंदरजीत को सैकड़ों करोड़ रुपये का कमीशन मिलने का आरोप है। ईडी जांच में सामने आया है कि इंद्रजीत सिंह यादव अवैध वसूली, जबरन लोन सेटलमेंट, हथियारों के दम पर धमकी और हिंसक तरीकों से करोड़ों रुपए कमा रहा था।

इसी काली कमाई को कंपनियों, फर्जी लेनदेन और मनी ट्रेल के जरिए सफेद दिखाने की साजिश रची गई। जांच की शुरुआत हरियाणा और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज 15 से ज्यादा FIR और चार्जशीट के आधार पर की गई। इन मामलों में आर्म्स एक्ट, भारतीय न्याय संहिता और भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराएं लगी हैं। ईडी के मुताबिक, इंद्रजीत यादव जेम रिकॉर्ड्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड यानी Gems Tunes का मालिक है, जोकि हत्या, रंगदारी, धोखाधड़ी, जमीन कब्जाने और अन्य संगीन अपराधों में लंबे समय से शामिल रहा है। वो फिलहाल कई मामलों में हरियाणा पुलिस को वांछित है। उसके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने...

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने फगवाड़ा में अचानक...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम भुजिया भंडार तक लागू था प्रतिबंध ऊना: ऊना शहर में यातायात...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के...