Nationalखेलते-खेलते दलदल में फंसे बच्चे, रस्सी की मदद से किया Rescue

खेलते-खेलते दलदल में फंसे बच्चे, रस्सी की मदद से किया Rescue

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजस्थानः कोटा में स्टोन फैक्ट्री की पॉलिश (स्लरी) के दलदल में तीन बच्चे फंस गए। दलदल 4 फीट गहरा था। जान बचाने के लिए एक घंटे तक बच्चे चीखते रहे, लेकिन फैक्ट्रियों की मशीनें चालू होने की वजह से किसी ने बच्चों की आवाज नहीं सुनी। जैसे ही मशीनें बंद हुईं लोगों को घटना का पता लगा। आसपास के लोग भागकर पहुंचे और दलदल में पत्थर डालकर रास्ता बनाया। फिर बच्चों को निकालने लगे, लेकिन सफल नहीं हुए।

आधे घंटे बाद साड़ी और रस्सी से बांधकर बाहर निकाला। घटना रामगंजमंडी क्षेत्र के अमरपुरा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार दोपहर 1 बजे के आसपास हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुम्भकोट और अमरपुरा के बीच सैकड़ों कोटा स्टोन की फैक्ट्रियां हैं। यहां निजी जमीन पर डंपिंग यार्ड बना हुआ है, जहां कोटा स्टोन की स्लरी डाली जाती है। दोपहर में मजदूर कैलाश के 2 बच्चे एक अन्य बच्चे के साथ खेल रहे थे।

कैलाश घटनास्थल से 300 मीटर दूर एक फैक्ट्री में काम करता है, जबकि उसकी पत्नी मांगी बाई घटनास्थल के पास ही एक अन्य फैक्ट्री में काम करती है। बच्चे मां के पास ही थे। इसी बीच खेलते-खेलते तीनों बच्चे दलदल में उतर गए। एक बच्चे की उम्र करीब 11 साल, दूसरे की 8 साल और तीसरे की 7 साल है। दो बच्चे कमर तक धंसे हुए थे, जबकि सबसे छोटा बच्चा गले तक दलदल में फंसा हुआ था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्चों को बचाने के लिए आसपास पड़े पत्थरों को दलदल में डालकर रास्ता बनाया गया। फिर पत्थर पर चलकर बच्चों तक पहुंचे। साड़ी और रस्सी बांधकर बच्चों को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू में करीब आधा घंटा लगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने...

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने फगवाड़ा में अचानक...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम भुजिया भंडार तक लागू था प्रतिबंध ऊना: ऊना शहर में यातायात...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के...