NationalExpressway पर अज्ञात वाहन की टक्कर से खाई में गिरी Car, 2...

Expressway पर अज्ञात वाहन की टक्कर से खाई में गिरी Car, 2 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सवाई माधोपुरः दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर अज्ञात वाहन की टक्कर से कार के खाई में गिरने का मामला सामने आया है। इस दौरान कार के परखच्चे उड़ गए, जिसमें फंसे दो लोगों की मौत हो गई। कार में एयरबैग खुले, लेकिन पीड़ितों की जान नहीं बच सकी। हादसा खंभा नंबर 246 के पास गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ।

जानकारी मुताबिक, कार सवार 2 दोनों युवक गुजरात जा रहे थे। इस दौरान सवाईमाधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी सोनेट कार दोनों ओर की सड़क के बीच बनी खाई में जा गिरी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची बौंली थाना पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान कार में सवार कमल गोहिल (35) निवासी बड़ौदा, गुजरात की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक तेजस्वी सोलंकी (32) पुत्र महेश मोची निवासी भावनगर, गुजरात गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को बौंली सीएससी पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जयपुर रेफर किया गया। जयपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को रेस्ट एरिया में खड़ा कराया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों की जानकारी उनके परिजनों को दे दी है। फिलहाल दोनों मृतकों के शव बौंली सीएससी की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। बौंली थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने...

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने फगवाड़ा में अचानक...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम भुजिया भंडार तक लागू था प्रतिबंध ऊना: ऊना शहर में यातायात...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के...