AmritsarPunjab News: पाकिस्तानी हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, भारी मात्रा में अवैध...

Punjab News: पाकिस्तानी हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर: देहाती पुलिस ने सरहदी गांव घोनेवाल में पाकिस्तान से जुड़े हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से भारी मात्रा में हथियारों की खेप बरामद की है। 2 एके असॉल्ट राइफल, 8 मैगजीन, 245 जिंदा कारतूस, 1 पिस्तौल, 2 मैगजीन और 50 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

इस मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी अमृतसर देहाती मनिंदर सिंह ने बताया कि यह बरामदगी विलेज डिफेंस कमेटी की मदद से की है। उन्हें गांव घोनेवाल के पास एक बैग मिला। जब इस बैग की उन्होंने तलाशी ली तो उसमें हथियार और गोला-बारुद मिला है।

एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी से जुड़ा हुआ लग रहा है। पाकिस्तान लगातार पंजाब में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है लेकिन अमृतसर देहाती पुलिस ऐसी हर कोशिश नाकाम कर रही है।

एसएसपी मनिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह हथियार किन लोगों तक पहुंचने वाले थे। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान भी तेज कर दिया है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर रोक लगाई जा पाए।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

CM Saini ने जन परिवाद समिति की बैठक में 15 शिकायतों की सुनवाई, 13 का मौके पर निपटारा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों में...

कालांवाली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM Saini ने की एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला सिरसा की...

डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में साधु-संतों का लगा जमावड़ा, पंचभीष्म पर्व में उमड़ रहे श्रद्धालु

जगद्गुरु विकास दास महाराज ने किया आगमन, विधायक सतपाल...

मत्स्य पालन के लिए अनुसूचित जाति को दिए जा रहे अनेक लाभ

चंडीगढ़: मत्स्य पालन विभाग के माध्यम से अनुसूचित जाति...

CM Saini ने जन परिवाद समिति की बैठक में 15 शिकायतों की सुनवाई, 13 का मौके पर निपटारा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विकास कार्यों में गंभीर अनियमितता और लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाते हुए...

कालांवाली के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, CM Saini ने की एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला सिरसा की कालांवाली विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के...

डेरा बाबा रुद्रानंद धाम में साधु-संतों का लगा जमावड़ा, पंचभीष्म पर्व में उमड़ रहे श्रद्धालु

जगद्गुरु विकास दास महाराज ने किया आगमन, विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पवित्र धूने पर नवाया शीश ऊना,सुशील पंडित: जिला...

Punjab News: CASO ऑपरेशन के तहत सरकारी क्वार्टरों में चलाया चेकिंग अभियान, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पुलिस की ओर से ऑपरेशन CASO  के तहत नए बस स्टैंड के पीछे स्थित सरकारी क्वार्टरों में अचानक...