Tarn TaranPunjab News: मामूली विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल

Punjab News: मामूली विवाद को लेकर चली गोली, एक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तरनतारनः जिले के स्थानीय शहर की रेलवे स्टेशन रोड पर मामूली झगड़े को लेकर गोली चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के विवाद के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। इस घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में सरकारी अस्पताल में उपचार करवा रहे वरिंदर कुमार पुत्र कृष्ण लाल ने बताया कि वह फूड सप्लाई विभाग में डेटा ऑपरेटर की नौकरी करता है।

वह और भाई रजिंदर कुमार मंडी में काम करते है। इस दौरान दोनों घर लौट रहे थे तभी स्टेशन रोड पर एक कार रास्ते में खड़ी होने के कारण रोड जाम हो गया। उन्होंने बताया कि उनके सामने एक मोटरसाइकिल सवार गुजरने लगा तो उसने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई और तिलमिलाते हुए उस व्यक्ति ने पहले दूध वाले ड्रम का ढक्कन उन पर मारने की कोशिश की और फिर पिस्टल निकालकर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस घटना में एक गोली उसकी टांग में लग गई। वरिंदर कुमार ने बताया कि घटना की शिकायत मौके पर ही पुलिस को 100 नंबर पर की। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंचकर पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला...

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर...

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी...

दुनिया के सबसे खराब AQI लिस्ट में शामिल हुआ Lahore, दिल्ली को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित...

Jalandhar News: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, स्टेडियम पहुंची Malaysia टीम, खिलाड़ियों का हुआ स्वागत, देखें वीडियो

जालंधरः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए...

मुख्यमंत्री ने बिहडु में 2.47 करोड़ रुपये से निर्मित उप-तहसील कार्यालय का किया उद्घाटन

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र...

Punjab News: सरेआम स्कॉर्पियों सवार ने किया अपहरण, ड्रेन से शव बरामद, देखें वीडियो

पटियालाः जिले के डकाला में युवक का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उसका शव संगरूर जिले के काला...

Punjab News: 14.965 किलो हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुरः सीमा पार और अंतर-जिला नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर रेंज की एंटी-नारकोटिक्स टास्क...

दुनिया के सबसे खराब AQI लिस्ट में शामिल हुआ Lahore, दिल्ली को भी छोड़ा पीछे

नई दिल्ली: पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन चुका है। लाहौर का एक्यूआई 410 तक पहुंच...