SpiritualKarwachauth पर इस बार बन रहा खास संयोग, जानें चंद्रमा को अर्घ्य...

Karwachauth पर इस बार बन रहा खास संयोग, जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने का सही समय

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
धर्म: हर साल की तरह इस बार भी करवाचौथ के त्योहार को लेकर महिलाएं बहुत उत्साहित हैं। इस बार यह व्रत 10 अक्टूबर यानी की कल रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। कई जगह कुंवारी कन्याएं भी अच्छे पति की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। ऐसा माना जाता है कि इस तिथि पर व्रत रखने से वैवाहिक जीवन की सभा बाधाएं दूर होती हैं।

करवा चौथ पर बन रहे शुभ संयोग

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, माता सती ने भगवान शिव के लिए यह व्रत रखा था। इसके अलावा इस तिथि कि संबंध भगवान गणेश के साथ भी है इसलिए करवाचौथ वाले दिन भगवान गणेश, मां गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस बार करवा चौथ बहुत ही खास माना जा रहा है क्योंकि कई सारे शुभ संयोग इस दिन बनने वाले हैं। करवा चौथ की तिथि 9 अक्टूबर 10:54 मिनट पर शुरु होगी और इसका समापन 10 अक्टूबर को शाम 7:37 पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, करवा चौथ 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

चांद निकलने का समय

इस बार करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय 8:14 मिनट से शुरु होगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस बार करवाचौथ पर सिद्धि योग और शिववास योग बन रहा है। सिद्धि योग और शिववास योग करवा चौथ पर 200 साल के बाद एक साथ बन रहे हैं।

सिद्धि योग का महत्व

पंचांग के अनुसार, इस दिन सिद्धि योग शाम 5:41 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, करवा चौथ की तिथि पर यह योग बनना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह योग किसी भी काम में सफलता और सिद्धि दिलवाने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग में की गई पूजा और साधना खासतौर पर फलदायी मानी जाती है। माना जा रहा है कि करवाचौथ वाले दिन सिद्धि योग में व्रत रखने और पूजा करने से व्रत का पूर्ण फल मिलेगा।

शिववास योग का महत्व

इस बार करवाचौथ पर शिववास योग भी बन रहा है। शिव वास का अर्थ है भगवान शिव का निवास। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब शिववास कैलाश पर होता है तो यह समय पूजा-पाठ, रुद्राभिषेक और व्रत के लिए बहुत खास माना जाता है। इस योग में पूजा करने से भगवान शिव और मां पार्वती का जल्दी आशीर्वाद मिलता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने...

Punjab News: ड्रग कंट्रोल विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, देखें वीडियो

फगवाड़ा: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम ने फगवाड़ा में अचानक...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सतपाल सिंह सत्ती का जाना कुशलक्षेम

ऊना: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती के आवास पर पहुंचकर उनका कुशलक्षेम...

DC चौक से दयाल स्वीट्स तक बढ़ा नो-पार्किंग और नो-वेंडिंग जोन

DC जतिन लाल ने जारी किए आदेश, पहले ओम भुजिया भंडार तक लागू था प्रतिबंध ऊना: ऊना शहर में यातायात...

Jalandhar News: ई-रिक्शा चालक हुआ स्नेचिंग का शिकार, सवारी के बहाने नगदी लेकर आरोपी फरार, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया कस्बे में दिन-दहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात युवक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक के...