JalandharJalandhar News: जल्द Urban Estate के लोगों को मिलेगी राहत, सुशील रिंकू...

Jalandhar News: जल्द Urban Estate के लोगों को मिलेगी राहत, सुशील रिंकू का आया बयान, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: महानगर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट फेस-1 और फेस-2 के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। दरअसल, शहर में बरसात होने के कारण अंडर पास में पानी खड़ा होने से इलाका निवासियों को आने-जाने के भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं इस मामले को लेकर कुछ दिन पूर्व सासंद सुशील रिंकू ने केंद्रिय मंत्री अश्वनी वैश्नव से मुलाकात की थी। जहां सुशील रिंकू ने सी-7 फाटक को दोबारा से खोलने की केंद्रिय मंत्री से अपील की थी। रेलवे मंत्री अश्वनी वैश्नव ने रिंकू को सी-7 फाटक को दोबारा से खोलने का आश्वासन देते हुए अधिकारियों को फाटक का जायजा लेने के आदेश जारी कर दिए।

जिसके बाद रेलवे के अधिकारियों द्वारा फाटक का जायजा लिया गया। बताया जा रहा हैकि जल्द रेलवे की ओर फाटक खोलने को लेकर पत्र जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद लोगों को एक बार फिर से फाटक खुलने से बड़ी राहत मिल जाएगी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए रिंकू ने कहा कि वह जिस मुश्किल को लेकर रेलवे मंत्री से मुलाकात करके अपील की है, उन्होंने सभी मुश्किलों को हल किया है। इसी के चलते वह इलाका निवासियों की मांग को लेकर सी-7 फाटक को खोलने की अपील की। जिसके बाद उन्होंने एक बार फिर से जालंधर को राहत देने के लिए फाटक को खोलने का आश्वासन दे दिया है और रेलवे अधिकारियों द्वारा फाटक का जायजा लिया जा रहा है। जल्द फाटक को रेलवे विभाग द्वारा खोल दिया जाएगा।

वहीं अंडरपास को लेकर रिंकू ने कहाकि उसे कवर करना और शैड डालने का काम रेलवे विभाग पूरा करके देंगा। इसी के साथ सड़कों का पानी अंडरपास के अंदर भरने को लेकर उन्होंने लोकल प्रशासन से ध्यान देने की अपील की है। रिंकू ने कहाकि वह खुद भी जल्द लोकल प्रशासन से इस मसले को लेकर बात करेंगे और इसे जल्द हल करवाया जाएगा। उन्होंने कहाकि इस बार बरसात भी उम्मीद से ज्यादा हुई है। ऐसे में बरसात को लेकर बुनियादी प्रबंधों को लेकर प्रशासन से मीटिंग की जाएगी। पंजाब में आई बाढ़ को लेकर कहा कि धार्मिक स्थलों, पंजाबी गायकों, एनआरआई और संस्थाओं द्वारा लोगों की काफी मदद की जा रही है। दूसरी ओर अन्य राज्यों से भाजपा की सरकार द्वारा भी बाढ़ प्रभावित इलाकों में जाकर लोगों की मदद की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के घरों तक जरूरत का सामान पहुंचाने में लगातार प्रयास कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: ड्रग विभाग ने बंद पड़े मेडिकल स्टोर किया सील, देखें वीडियो

मोगाः परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद जिला...

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल...

चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को सुनियोजित तरीके से कमजोर किया गया: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा...

14 हजार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि...

‘वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; S.I.R को तुरंत रद्द किया जाए: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि 'वोट-चोरी'...

Punjab News: ड्रग विभाग ने बंद पड़े मेडिकल स्टोर किया सील, देखें वीडियो

मोगाः परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद जिला प्रशासन ने नशीले पदार्थों के कारोबार और कथित तौर पर...

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने पंजाब विधानसभा में बताया कि राज्य सरकार कृषि क्षेत्रों...

चुनाव आयोग की विश्वसनीयता को सुनियोजित तरीके से कमजोर किया गया: अमन अरोड़ा

चंडीगढ़: भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री और...

14 हजार किलोमीटर पाइपलाइन बिछाकर 80 प्रतिशत खेतों तक नहरी पानी पहुंचाया: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार का नहरी सिंचाई अभियान पंजाब की कृषि व्यवस्था...