Unaऊना नगर निगम ने मच्छरजनित रोगों के विरुद्ध फॉगिंग अभियान किया तेज

ऊना नगर निगम ने मच्छरजनित रोगों के विरुद्ध फॉगिंग अभियान किया तेज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: नगर निगम ऊना ने डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसे मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए चलाए फॉगिंग अभियान को और अधिक सघन व व्यापक बनाते हुए इसकी गति तेज कर दी है। बरसात के मौसम की दस्तक से पहले नगर निगम क्षेत्र को स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित, स्वच्छ व रोगमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से यह अभियान निगम के सभी वार्डों में चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है।

नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि गर्मी और उमस के मौसम में मच्छरों के प्रजनन की संभावना सबसे अधिक रहती है, जिससे डेंगू और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में समय रहते रोकथाम के उपाय अपनाना नितांत आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समूचे नगर क्षेत्र में फॉगिंग करवाने की कार्य योजना बनाई है।

इस अभियान के तहत गली-मोहल्लों, नालियों, जलभराव वाले क्षेत्रों, स्कूल परिसरों, सार्वजनिक स्थलों और बस्तियों में नियमित रूप से फॉगिंग की जा रही है। वहीं नागरिकों को मच्छरजनित रोगों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। निगम की टीमें घर-घर जाकर लोगों से स्वच्छता बनाए रखने, ठहरे पानी को हटाने और आवश्यक सतर्कताएं बरतने की अपील कर रही हैं।

श्री गुर्जर ने सभी नागरिकों से अपील की  कि वे घर और आसपास स्वच्छता का ध्यान रखें। घर के भीतर और आसपास पानी को एकत्र न होने दें। कूलर, गमले, बाल्टी आदि में जमा पानी को नियमित रूप से खाली करें। मच्छर भगाने वाली दवाओं का सुरक्षित उपयोग करें और जल के सभी पात्रों को ढककर रखें। उन्होंने सभी नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग का आग्रह किया है, ताकि संयुक्त प्रयासों से नगर क्षेत्र को स्वच्छ और स्वास्थ्य के नजरिए से सुरक्षित बनाया जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर...

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

आज पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति...

Jalandhar News: ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, देखें वीडियो

जालंधर: गोराया और भट्टियां रेलवे स्टेशन के बीच डाउनलाइन...

Punjab News : Paul Tent Industries मे लगी आग, लाखो का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

लुधियाना: शहर के फोकल पॉइंट इंडस्ट्रियल एरिया में Paul Tent Industries की फैक्ट्री मे आग लगने की खबर है।...

मेहतपुर में वन विभाग की दबिश, आवासीय परिसर से संदिग्ध वन्यजीव का मांस बरामद

ऊना,सुशील पंडित: वन्यजीवों के अवैध शिकार और वन्यजीव उत्पादों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऊना वन मंडल...

Chandigarh में महिलाओं और पुरुषों में जमकर चले लात-घूसे, Video Viral

चंडीगढ़: रेलवे स्टेशन की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं और पुरुष एक...

डेरा बाबा रुद्रानंद आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा संपन्न

आज पंचभीष्म पर्व एवं कोटि गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति में शामिल होंगे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ऊना,सुशील पंडित: उत्तर भारत...