लखनऊ: शहर में लव जिहाद का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार उदयगंज इलाके में शादी से मना करने पर एक युवक ने 18 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंक दिया। इतना ही नहीं युवती की रक्षा करने आए परिवार पर चाकू से हमला कर दिया।
इस घटना का शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले के दिया । हमले के दौरान 25 वर्षीय आरोपी तौसीफ उर्फ मुन्ना भी तेजाब और अन्य चोटों से घायल हुआ। घायल युवती, उसके माता-पिता, भाई और आरोपी को इलाज के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस मामले में थाना हुसैनगंज पुलिस ने आरोपी तौसीफ उर्फ मुन्ना के खिलाफ BNS की धारा 124(1) और 109(1) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर लव जिहाद के मुद्दे को हवा दे दी है।

