जीरकपुरः जीरकपुर में चोरी की घटनाओं को लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। ताजा मामला चौधरी कॉलोनी जीरकपुर का है, जहां एक्टिवा चोरी करने का प्रयास कर रहे दो युवकों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया है। जानकारी के अनुसार एक युवक चौधरी कॉलोनी में एक्टिवा चोरी कर रहा था। इसी दौरान लोगों की नजर उस पर पड़ गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात में शामिल उसका दूसरा साथी भी लोगों के हत्थे चढ़ गया। जिसके बाद दोनों युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस को लिखित शिकायत भी सौंप दी गई है। अब पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

