Wife को मानसिक प्रताड़ित कर बनाता था Divorce का दबाव
लुधियाना : शहर के एक Social Media Influencer द्वारा पत्नी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी Kawaljeet Singh Chhabra और उसके पिता मनमोहन सिंह पर पत्नी के साथ क्रूरता और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
थाना सराभा नगर पुलिस को मिली शिकायत पीड़िता पुनीत कौर निवासी जी-ब्लॉक बीआरएस नगर ने बताया कि Kawaljeet Singh Chhabra से 19 मई 2021 मे उसकी शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद ही उसके पति ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया था। शुरुआत छोटे-मोटे झगडो से हुई,जो बाद मे गाली -गलौच मारपीट तक जा पहुंची।
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पति उससे तलाक देने के लिए मानसिक तौर पर परेशान करता था। रोज-रोज के झगड़ो से तंग आकर उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। जिसकी जांच कर पुलिस ने कवलजीत सिंह छाबड़ा और उसके पिता मनमोहन सिंह पुत्र संतोख सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, धारा 115(2) और 117(2), धारा 316(2) ,51(2) ,धारा 3(5) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

