LudhianaPunjab News: भाई के संस्कार में आए रिटायर्ड एयरफोर्स जवान से स्नैचिंग,...

Punjab News: भाई के संस्कार में आए रिटायर्ड एयरफोर्स जवान से स्नैचिंग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में बेखौफ झपटमारों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिनदहाड़े लोगों को निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला 20 तारीख का है, जहां अपने बड़े भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एयरफोर्स के एक रिटायर्ड सिपाही का मोबाइल फोन बाइक सवार बदमाश छीनकर फरार हो गए। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित 7 साल पहले भारतीय वायुसेना (Air Force) से रिटायर हुए हैं। वे 73 कृष्णा नंद जोशी उची मंगली में अपने बड़े भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए थे। वारदात के वक्त वे खाना खाकर बाहर बैठे हुए थे और उनके हाथ में उनका Poco M7 5G मोबाइल फोन था। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक टीवीएस स्टार सिटी+ बाइक पर सवार होकर दो बदमाश वहां पहुंचे।

हैरानी की बात यह रही कि पीछे बैठे युवक के बजाय बाइक चला रहे बदमाश ने ही झपट्टा मारकर रिटायर्ड जवान के हाथ से फोन छीन लिया। वारदात को होते देख पास से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने सूझबूझ और बहादुरी दिखाई। ऑटो चालक ने बदमाशों को रोकने के लिए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों स्नैचर बाइक समेत सड़क पर नीचे गिर गए।

हालांकि, इससे पहले कि आसपास के लोग उन्हें दबोच पाते,दोनों बदमाश फुर्ती से उठे और मौके से भागने में कामयाब हो गए। पीड़ित रिटायर्ड जवान ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है और ‘सांझ’ (Saanjh) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करवा दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

संसद सत्र से पहले महिला आरक्षण पर पीएम मोदी की हुंकार, ‘कोई रोक नहीं पाएगा’

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के आगामी...

SAD-BJP की सुखबीर बादल के घर पहली बैठक आयोजित, रणनीति पर चर्चा की उम्मीद, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन होने के बाद आज...

Bisleri के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने एक और मुकदमे को दी मंजूरी

नई दिल्लीः भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI)...

संसद सत्र से पहले महिला आरक्षण पर पीएम मोदी की हुंकार, ‘कोई रोक नहीं पाएगा’

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले महिला आरक्षण को लेकर विपक्ष पर...

Punjab News: सतिंदर सिंह ने संभाला लुधियाना CP का कार्यभार, गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित, देखें वीडियो

लुधियानाः पंजाब सरकार ने बुधवार को 2009 बैच के IPS अधिकारी और लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का...

होटल में गैंगवार की नई CCTV आई सामने, Filmy Style में घुसे 5 शूटरों ने 2 बार की फायरिंग, देखें वीडियो

रोहतकः हरियाणा के रोहतक के मिलन होटल पर 26 नवंबर को ही सन्नी रिटोलिया गैंग के तीन मेंबर रिंकू,...

SAD-BJP की सुखबीर बादल के घर पहली बैठक आयोजित, रणनीति पर चर्चा की उम्मीद, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन होने के बाद आज चंडीगढ़ स्थित सुखबीर बादल के आवास पर दोनों पार्टियों की...