जालंधर, ENS: शहर के भार्गव कैंप इलाके में दिनदहाड़े चाकू से हमला करने की घटना को लेकर एडीसीपी माधवी शर्मा का बयान सामने आया है। एडीसीपी ने कहाकि चाकू से हमला करने के मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एडीसीपी माधवी ने बताया कि भार्गव कैंप की घटना में पीड़ित युवक पूरी तरह सुरक्षित है। वहींदेर रात मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में हुई हत्या को पुलिस ने सुलझा लिया है। एडीसीपी माधवी ने बताया कि भार्गव कैंप इलाके में आपसी विवाद के चलते मारपीट (फिजिकल असॉल्ट) की घटना जरूर हुई थी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इसमें व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। घटना में पीड़ित को मामूली चोट आई थी और अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार लेने के बाद वह अपने घर लौट चुका है। इस मामले में थाना भार्गव कैंप में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी टीमें (रेड पार्टीज) रवाना कर दी गई हैं। एडीसीपी ने बताया कि मॉडल टाउन में 57 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सुलझा लिया गया है।
इस मामले में 3 अन्य राउंडअप किए गए है। दरअसल, देर रात थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत आते इलाके में एक 57 वर्षीय व्यक्ति पर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौत हो गई। इस दुखद घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घटना में मुख्य आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा 3 अन्य संदिग्ध व्यक्तियों को भी राउंडअप (हिरासत में) किया गया है, जिनकी इस वारदात में भूमिका की गहन जांच की जा रही है।

