JalandharJalandhar News: चलती कार में आग लगने से हुआ बेहोश होकर गिरा...

Jalandhar News: चलती कार में आग लगने से हुआ बेहोश होकर गिरा नौजवान, दूसरे ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: फिल्लौर-अट्टी रोड पर देर रात चलती कार में आग लग गई। आग लगने से पहले कार से धुआं उठने लगा, जिसके चलते अंदर बैठा एक व्यक्ति बेहोश हो गया, जबकि दूसरा समय रहते बाहर निकल गया। पास में पेट्रोल पंप होने के कारण लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने बेहोश व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने दोनों कार सवारों को बचा लिया था। लोगों ने बताया कि घटना के समय कार में पंचायत सेक्रेटरी सुरजीत सिंह और मठड्डे कलां का पंचायती मेंबर सवार थे।

धुएं की चपेट में आने से पंचायत मेंबर बेहोश हो गया था। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस पड़ताल में कार के नंबर के आधार पर मिले पते से मालिक की पहचान की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार पंचायत सेक्रेटरी सुरजीत सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड है।

कार अमृतसर नंबर सीरीज की है और उसके ऊपरी हिस्से पर सनरूफ था, जिससे यह लग्जरी कार लग रही थी। हालांकि, कार की कंपनी का पता नहीं चल पाया। कार फिल्लौर से अट्टी बड़ा गांव की ओर जा रही थी। इस मामले में गांव शाहपुर के सरपंच डॉ. अश्वनी कुमार शाहपुरी ने बताया कि जैसे ही उनके गांव के लड़कों ने सूचना दी, वह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय अधिकारियों व फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

सरपंच के अनुसार, फायर ब्रिगेड की गाड़ी 10 से 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गई थी। उनसे पहले गांव अट्टी के निवासी जसविंदर भी वहां मौजूद थे। उन्होंने भी प्रशासन को सूचना दी थी, जिससे प्रशासनिक अमला समय पर घटनास्थल पर पहुंच सका। सरपंच के मुताबिक, जब वह मौके पर पहुंचे तो कार आग की लपटों में घिरी हुई थी। आग बुझाने की प्रक्रिया चल रही थी। वहां कार का ड्राइवर नहीं मिला।

उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः अंदर हीटिंग या गाड़ी के गर्म होने के कारण आग लगी होगी और ड्राइवर खिड़की खोलकर बाहर निकल गया होगा। फिलहाल, आग लगने के सही कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। फिल्लौर थाने के ड्यूटी ऑफिसर ASI जसविंदर सिंह ने बताया कि यह कार पंचायत सेक्रेटरी सुरजीत सिंह की है, जो फिल्लौर में ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि कार गांव मथड्डा कलां में रहने वाले एक पंचायत मेंबर लेकर आ रहे थे। इस दौरान शॉर्ट सर्किट होने से कार से धुआं निकलने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया। ASI जसविंदर सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जाएगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Akali-BJP की सुखबीर बादल के घर पहली बैठक आयोजित, रणनीति पर चर्चा की उम्मीद, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः अकाली-भाजपा गठबंधन होने के बाद आज चंडीगढ़ स्थित...

Bisleri के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने एक और मुकदमे को दी मंजूरी

नई दिल्लीः भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI)...

होटल में लगी भीषण आग, यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत, देखें वीडियो

जालौनः कोतवाली नगर में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे...

Punjab News: सरकारों को धार्मिक मामलों में दखल देने का कोई हक नहींः एडवोकेट धामी, देखें वीडियो

अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के प्रेसिडेंट एडवोकेट...

होटल में गैंगवार की नई CCTV आई सामने, Filmy Style में घुसे 5 शूटरों ने 2 बार की फायरिंग, देखें वीडियो

रोहतकः हरियाणा के रोहतक के मिलन होटल पर 26 नवंबर को ही सन्नी रिटोलिया गैंग के तीन मेंबर रिंकू,...

Akali-BJP की सुखबीर बादल के घर पहली बैठक आयोजित, रणनीति पर चर्चा की उम्मीद, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः अकाली-भाजपा गठबंधन होने के बाद आज चंडीगढ़ स्थित सुखबीर बादल के आवास पर दोनों पार्टियों की पहली बैठक...

Bisleri के पानी में मिला बैक्टीरिया, FSSAI ने एक और मुकदमे को दी मंजूरी

नई दिल्लीः भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पश्चिम बंगाल स्थित बिसलेरी इंटरनेशनल के एक संयंत्र से...

होटल में लगी भीषण आग, यात्रियों और कर्मचारियों में दहशत, देखें वीडियो

जालौनः कोतवाली नगर में शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जालौन-औरैया मुख्य मार्ग स्थित...