जालंधर, ENS: सर्दी और कोहरे के मौसम को देखते हुए, गोराया की ‘रोड सेफ्टी फोर्स’ टीम ने गोराया से फिल्लौर तक मुख्य जीटी रोड पर कई जगहों पर जागरूकता बोर्ड लगाए, ताकि आम जनता को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया जा सके। इस अवसर पर, सड़क सुरक्षा बल के कर्मियों ने आम जनता से अपील की कि वे कोहरे के मौसम में गाड़ी चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें, जैसे कि वाहन की गति कम रखें, आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
इस मौके पर रोड सेफ्टी फोर्स की एक टीम मौजूद थी, जिसमें रूट इंचार्ज एएसआई जसविंदर सिंह, सीटी रोहित कुमार और एलसीटी निशा सहित टीम ने लोगों को सुरक्षित यात्रा के बारे में संदेश दिया। इंचार्ज एएसआई जसविंदर सिंह ने कहा कि सर्दियों के मौसम में कोहरे शुरू हो गया है। ऐसे में सड़क हादसों की घटनाओं पर नकेल कसने के लिए जागरूकता बोर्ड लगाए जा रहे है।
एएसआई ने कहा कि उनकी टीम द्वारा 10 बोर्ड लगाए जा रहे है। यह बोर्ड सतलुज पुल से चचराली तक बोर्ड लगाए जा रहे है। ऐसें तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों को धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की। इस दौरान हाईवे पर खराब हो रही गाड़ियों को सड़क पर वाहन ना खड़ा करने की अपील की है। एएसआई ने कहाकि खराब वाहन चालक उनकी टीम को कॉल करें और वह तुरंत उनकी मदद के लिए घटना स्थल पर पहुंचकर उनकी मदद करेंगे।

